Daily horoscope: 5 सितम्बर 2025 राशिफल

मेष राशि

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपनों का सहयोग और सुख मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। निवेश से लाभ की संभावना है और सुख-साधनों में वृद्धि

वृषभ राशि

आज परिवार के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। हालांकि, माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

—विज्ञापन—

मिथुन राशि

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंध मधुर होंगे। सजगता से कार्य करने पर सफलता मिलेगी और उद्देश्यों की पूर्ति होगी। समय अनुकूल रहेगा और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

कर्क राशि

आज कई अधूरे कार्य पूरे होंगे। घर-परिवार में शुभ और धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधनों में वृद्धि होगी और अपनों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता रखें।

सिंह राशि

आपकी मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र में लाभ होगा। समय की अनुकूलता के कारण कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाएं पूरी होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और राजनीति में आपकी ख्याति बढ़ेगी।

कन्या राशि

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आपकी बात से लोग गलतफहमी में आ सकते हैं। अपनों से अधिक अपेक्षा न करें। मन में आलस्य और निराशा के भाव रह सकते हैं और कार्य-व्यवसाय में रुचि कम हो सकती है।

तुला राशि

कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। साहसिक कार्यों में सफलता मिल सकती है और सकारात्मक सोच से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है।

वृश्चिक राशि

लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा और द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश से अच्छा फल मिलेगा, लेकिन संतान की चिंता आपको व्याकुल कर सकती है।

धनु राशि

आलस्य का त्याग करें, क्योंकि इससे कार्यों में बाधा आ सकती है। धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी और भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और कामकाज में लाभ मिलेगा। नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन होगा।

मकर राशि

आपकी ज़िद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा और धोखा मिलना संभव होगा। सितारों की चाल प्रतिकूल होगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, और शारीरिक कष्ट संभव है। आज आप पर आलस्य हावी रहेगा।

कुंभ राशि

दिन की शुरुआत में आलसी रवैये के कारण कार्यों में विलंब होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। माता-पिता के फैसले के विरुद्ध जाकर कार्य करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशि

सही समय पर निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा। ऋण लेन-देन में सतर्क रहें। संपर्क का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। अपने काम में वापसी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *