Daily horoscope: 6 फरवरी 2026 राशिफल

राशिफल-

मेष राशि- सरकारी तंत्र से लाभ। पिता के स्वास्थ्य में सुधार। स्वास्थ्य आपका थोड़ा सा मध्यम है। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। शत्रुओं पर दबदबा कायम है। छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। बस भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करिए। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि को अभी सरकारी पंगेबाजी से बचना चाहिए। बड़ों से झगड़ा-तकरार मत करिए। पिता के स्वास्थ्य और पिता के साथ पर ध्यान दीजिए। बाकी स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान में सुधार हो चुका है। व्यापार भी अच्छा है और भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। गृह कलह के संकेत हैं। थोड़ा बचकर पार करिएगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनी मैरिटल लाइफ को थोड़ा सा ड्राइनेस से और खरता से और क्रोध से बचाएं। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि- स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं और वैवाहिक जीवन पर थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। नौकरी-चाकरी में थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। थोड़ा सा ध्यान देकर चलने की स्थिति है। कोई नुकसान नहीं है। सब अच्छा होगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति सही है। क्रोध पर काबू रखना पड़ेगा। बाकी सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। निर्णय पर ध्यान रखिएगा। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि- मन परेशान रहेगा- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, अज्ञात भय इत्यादि से। इसके अलावा स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। वंडरफुल टाइम। सबकुछ बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- जुबान पर थोड़ा सा ध्यान रखें। कठोर भाषा के प्रयोग से बचें। बाकी भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शारीरिक तापमान बढ़ेगा। रक्तचाप बढ़ सकता है। क्रोध पर काबू रखें। बहुत बचकर पार करना होगा। बाकी स्थिति ठीक है। भाग्य सही है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। थोड़ी परिस्थितियां अनुकूल की तरफ गई हैं। फिर भी अभी थोड़ा सा ध्यान रखने की आवश्यकता है। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- थोड़ा सुधार शुरू हो गया है आप में। प्रेम, संतान का साथ है। जीवनसाथी का साथ है। शुभता थोड़ी बढ़ी हुई है। फिर भी बाहरी संबंध क्रोध के हवाले मत करिएगा और थोड़ा सा एक-दो दिन बचकर पार करिए। परिस्थितियां थोड़ा प्रतिकूल हैं। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- जीवनसाथी से दूरी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, हार्मोनल प्रॉब्लम। इन सारी चीजों के साथ भी ये दिन शुभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *