Daily horoscope: 7 अगस्त 2025 राशिफल
मेष राशि
अपने आप पर विश्वास रखें और दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बचें, क्योंकि यह आपका सबसे बड़ा शत्रु है। सजग और सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन व्यय में वृद्धि हो सकती है।
वृषभ राशि
दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान के प्रति ध्यान दें और व्यवहार में नम्रता लाएं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
—विज्ञापन—
मिथुन राशि
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों के साथ होगी। नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। करियर में निराशा से बचें, समय अनुकूल होगा। नया आवास प्राप्त करने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि
कार्य करने के तरीकों में सुधार करें। धनागमन सहज और लाभकारी होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय अनुकूल होगा और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर में शांति बनाए रखें।
कन्या राशि
अपने और पराये में अंतर समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें और बोलने से पहले सोचें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात लाभकारी होगी। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप न करें।
तुला राशि
कम बोलें, लेकिन प्रभावी ढंग से बोलें। शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों को परिवार पर हावी न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
वृश्चिक राशि
अप्रत्याशित कार्यों से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का माहौल अनुकूल रहेगा। विवादों में मौन रहना लाभकारी होगा। बड़ों का सम्मान करें।
धनु राशि
नौकरी में अशांति का माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। धोखे की आशंका है। पुराने रोग उभर सकते हैं, इस कारण सावधानी बरतें।
मकर राशि
दिन चिंताजनक रहेगा। मानसिक तनाव हावी हो सकता है, लेकिन आध्यात्मिक बल बनाए रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के योग हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ राशि
दिन की शुरुआत आनंदमय होगी। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी होगी। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। सांस से संबंधित रोगों से सावधान रहें।
मीन राशि
समय के साथ अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। सुख-शांति के लिए अपने आचरण को सुधारें। यह मुश्किल हो सकता है, लेकिन असंभव नहीं है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
