Daily horoscope: 9 अक्टूबर 2025 राशिफल, शुभ रंग – अंक
मेष राशि (Aries)
भावनात्मक संबंधों में मुलाकात सकारात्मक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। विरोधी तनाव देने का प्रयास करेंगे। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। परिश्रम का फल पाने के लिए धैर्य रखना होगा ।
लकी कलर –क्रीम
लकी अंक –9
वृषभ राशि (Taurus)
पूर्व निर्धारित से अधिक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। शिक्षार्थियों को अपनी एकाग्रता बनाए रखने के प्रयास करने होंगे। मित्रों की ओर से व्यवधान आ सकते हैं ।इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। जॉब परिवर्तन की संभावना बन रही है।
लकी कलर –रेड
लकी अंक –8
मिथुन राशि (Gemini)
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदार उठाने के लिए तैयार रहें। नियम विरुद्ध कार्य और लापरवाही करने से बचना होगा ।भावनात्मक संबंधों में पारस्परिक ज्यादा निकटता महसूस करेंगे। संतान से बातचीत करते समय उनकी बात को धैर्य से सुनना बेहतर रहेगा।
लकी कलर –लाईट ग्रीन
लकी अंक –9
कर्क राशि (Cancer)
कार्यों के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। भाग्य का समर्थन मिलेगा । पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। विरोधियों की नकारात्मकता के कारण थोड़ी समस्या रह सकती है। माता-पिता से बातचीत सौहार्द पूर्ण रहेगी।
लकी कलर –पीच कलर
लकी अंक –2
सिंह राशि (Leo)
नए मित्रों पर अधिक आर्थिक भरोसा करने से बचना होगा। निवेश करते समय ज्यादा जोखिम लेने से बचे। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक लाभ और नए संबंध बनने की संभावना रहेगी ।
लकी कलर –ओरेंज
लकी अंक –1
कन्या राशि (Virgo)
उद्यमशीलता बढ़ेगी । नए व्यवसाय की रूपरेखा बनेगी। रिश्तेदारों का सहयोग मिल सकता है। बहुमूल्य वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति सचेत रहें। संतान से वार्तालाप में कठोर होने से बचना होगा भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे ।
लकी कलर –कॉफी
लकी अंक –9
तुला राशि (Libra)
सरकार से जुड़े कार्यों में लापरवाही भविष्य के लिए परेशानी में बदल सकती है ।व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता से आर्थिक दबाव बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा । परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है ।
लकी कलर –ब्राइट व्हाइट
लकी अंक –2
वृश्चिक राशि (Scorpio)
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का दिन हो सकता है । चुनौतियां पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में नई संभावनाएं बनेगी। भावनात्मक संबंधों मैं साथी की अपेक्षाएं संभालना मुश्किल रहेगा। कार्यशैली बदलनी पड़ सकती है।
लकी कलर –ग्रे कलर
लकी अंक –5
धनु राशि (Sagittarius)
कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा । उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार होगा । सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे । नए लोगों से मित्रता स्थापित होगी। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है।
लकी कलर –ब्ल्यू कलर
लकी अंक –7
मकर राशि (Capricorn)
पराक्रम में वृद्धि होगी। विरोधियों से सावधान रहना होगा । माता-पिता से वार्तालाप सुखद रहेगी । व्यापार के लिए धन की बढ़ेगी उपलब्धता। संतान के प्रति उदारता दिखानी होगी। मार्केटिंग से जुड़े कार्य में तत्कालीक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं ।
लकी कलर –महरून
लकी अंक –3
कुंभ राशि (Aquarius)
परोपकार में रुचि बढ़ेगी। पुरातन वस्तुओं के व्यापार से लाभान्वित हो सकते हैं। कल और संगीत के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को प्रतिष्ठा और धन मिलने की संभावना बन रही है। प्रयत्न करना होगा भावनात्मक संबंधों में थोड़ा तनाव रह सकता है।
लकी कलर –डार्क ब्राउन
लकी अंक –9
मीन राशि (Pisces)
शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सम्मान और धन मिलने की संभावना है। अविवाहितों को विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। कार्यशैली में बदलाव की संभावना है ।ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है ।
लकी कलर – गोल्डन
लकी अंक –4
