Daily horoscope: 9 सितम्बर 2025 राशिफल
मेष राशि
यदि आपने अपनों से दूरी बना रखी है तो समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें। आज आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। साथ ही नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृषभ राशि
पारिवारिक लोगों से आपके संबंध मधुर होंगे। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। यदि आज आप पूरे आत्मविश्वास और आनंद के साथ किसी काम को करेंगे तो निश्चित सफल होंगे।
मिथुन राशि
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल रहेगी। कानों में कोई समस्या हो सकती है। आज आप अनावश्यक विवादों में न बोलें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता आज मंगलवार को पा सकते हैं।
कर्क राशि
मंगलवार को आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने कभी मदद की थी, आज वो ही आपका विरोध करेंगे। हालांकि, रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च होना संभव है। इसके अलावा मानसिक अस्थिरता रहेगी।
सिंह राशि
बीती बातों को भुलाकर रिश्तों की नई शुरुआत करेंगे तो अच्छा रहेगा। हालांकि, आपकी उन्नति से विरोधियों को तकलीफ हो सकती है। इसके अलावा राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
कन्या राशि
विवाहित कन्या राशि के जातकों के रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न होंगी और आप खुद को सवालों से घिरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा, इसके अलावा मानसिक तनाव में भी कमी आएगी।
तुला राशि
मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो उसके कारण तनाव रहेगा। हालांकि, मित्र आपके कार्यों में सहायक रहेंगे और यात्रा भी सुखद रहेगी। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी, लेकिन उधार दिया पैसा आने में संदेह है।
वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से आप चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित रहेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा धन आगमन में आ रही रुकावट दूर होगी।
धनु राशि
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा और धनअर्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। हालांकि, माता के स्वास्थ्य के कारण चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। इसके अलावा दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
मकर राशि
रुके कार्य और योजनाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता मिलने की भी संभावना है। किसी बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराएं नहीं और अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। इस मुश्किल घड़ी में मकर राशिवालों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
कुंभ राशि
नई योजनाओं में निवेश सोच-समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन-जायदाद के मसले लंबित ही रहेंगे। इस दौरान शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। इसके अलावा कारोबार विस्तार के योग हैं।
मीन राशि
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से सलाह लें। पूंजी निवेश करते समय सतर्क रहें और जल्दी से किसी की बातों में न आएं। मीन राशि के जातकों को आज अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
