पेंशन प्रकरणों के निराकरण की मांग, अशासकीय शिक्षकों ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन
पेंशन प्रकरण समेत तमाम मांगों के निराकरण को लेकर अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ मुखर हो गया है। सोमवार को संघ से जुड़े शिक्षकों ने सीईओ को ज्ञापन सौंपा। जल्द पेंशन प्रकरणों का निराकरण करने की मांग उठाई। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर 12 जनवरी से भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त
ज्ञापन में कहा कि अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ लंबे समय से पेंशन प्रकरण के निस्तारण की मांग उठा रहा है। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जिससे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। कहा कि 11 जनवरी तक समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो 12 जनवरी से वह सीईओ कार्यालय में भूख हड़ताल में बैठने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में उपस्थित जन
यहां ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा, महामंत्री विजय सिंह गैड़ा, ललित मोहन टम्टा, माया जोशी, हेमा चन्याल, दीवान सिंह रावत, प्रकाश खोलिया, डॉ. महेंद्र सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह चौहान, मोहन सिंह बिष्ट, श्याम सिंह अधिकारी, आरएस नेगी, अशोक पंत, ललित मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।
