देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान जारी, 186 से अधिक व्यापारियों ने ली सदस्यता

व्यापारियों का सदस्यता अभियान जारी

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान लगातार जारी है। आज यानी अभियान के नौंवे दिन 186 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान जारी

उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियों के तहत व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान लगातार जारी है। देवभूमि व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित दिखे। अभियान के नावें दिन 186 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।

व्यापारियों ने लोअर माल रोड से किया अभियान शुरू

गुरूवार के दिन व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने के अभियान की शुरूआत लोअर माल रोड, धारानौला मार्ग, बावन सीढ़ी, मोतिया धारा, माल रोड तक सदस्यता की गई। अभियान के तहत आज 186 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई।

1600 से अधिक व्यापारियों को दिलाई गई देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता

अभी तक 1600 से अधिक व्यापारियों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है जिसके लिए सभी व्यापारियों से लगातार विचार विमर्श भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही एक बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अभियान में उपस्थित जन

सदस्यता अभियान में राजेंद्र तिवारी, मनोज सिंह पवार, संजय साह ‘रिक्खू’, हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी ‘गुड्डू’, भीमा पवार, रोहित साह, आनंद भोज आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *