सभी व्यापारियों के समर्थन में आया देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, मुकदमा हटाने की मांग की

सभी व्यापारियों के समर्थन में आया देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल

सभी व्यापारियों के समर्थन में आया देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, मुकदमा हटाने की मांग की

कुछ दिन पूर्व शिखर तिराहे व जाखनदेवी रोड़ पर व्यापार मंडल, स्थानीय व्यापारियों व अन्य संगठन के जनप्रतिनिधियों द्वारा उक्त सड़क पर सीवर लाइन के कार्य में देरी से व्यापारियों व आम जनमानस को हो रही परेशानी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया था।

सभी व्यापारियों के समर्थन में आया देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल

जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा सभी व्यापारी पदाधिकारियों , स्थानीय व्यापारियों व अन्य नागरिकों प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सड़क जाम करने के मामले में मुकदमें दर्ज किए गए। जिसका देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने अन्य व्यापारी संगठन के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमे के लिए भी कड़ा विरोध जताया है। और सभी व्यापारियों का समर्थन करते हुए पुलिस प्रशासन से दर्ज किए मुकदमे को हटाने की मांग की है। वहीं देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने भी मुकदमे का विरोध जताया है। और कहा गया कि अगर मुकदमे वापस नहीं किए गए तो बड़ा आंदोलन होगा।

आंदोलन की चेतावनी

आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी की एक अहम बैठक प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर के नेतृत्व में उनके कार्यालय में की गई जिसमें अल्मोड़ा में बदहाल सड़कों के जल्द से जल्द सुधारीकरण के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों, व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों पर मुकदमे दर्ज किए जाने की देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी घोर निंदा करती है। प्रदेश कार्यकारिणी ने बैठक में अहम निर्णय लिया है कि यदि जल्द ही सभी व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते हैं तो देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी उत्तराखण्ड में स्थापित समस्त अपनी सभी इकाइयों को साथ लेकर वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगी।प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में पदाधिकारियों द्वारा चर्चा के बाद उक्त निर्णय लिया गया।


बैठक में उपस्थित जन

बैठक में संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर,प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, युवा मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, हल्दूचौड़ अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट,हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, युवा मंडल मंत्री भूपेश बिष्ट,राकेश सिंह धपोला,अभिषेक पांडे,महेश जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *