दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास! कोनेरू हम्पी को हराकर जीता 2025 FIDE महिला विश्व कप

फिडे शतरंज महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत की 19 साल की दिव्या देशमुख ने हमवतन कोनेरू हम्पी को टाईब्रेकर में शिकस्त दी है। दिव्या इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने के साथ ही ग्रैंडमास्टर बन गईं, जो टूर्नामेंट की शुरुआत में ही असंभव लग रहा था। वह ग्रैंडमास्टर बनने वाली सिर्फ चौथी भारतीय महिला और कुल 88वीं खिलाड़ी हैं। कम उम्र में ही उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है।

वह भारत की सिर्फ चौथी महिला शतरंज खिलाड़ी हैं जिन्होंने ग्रैंडमास्टर का तमगा हासिल किया है। 15वीं सीड के साथ इस टूर्नामेंच में आने वाली दिव्या के लिए ये सफर किसी सुनहरी याद से कम नहीं रहा है। उन्होंने इस दौरान विश्व की दिग्गज खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा की और उन्हें हराया भी। इस दौरान उन्होंने परिरक्वता, दिमागी मुस्तैदी और अपनी शानदार तैयारी का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया।

दिव्या ने साल 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व जूनियर गर्ल्स (अंडर-20) चैंपियनशिप जीती, इसी साल उन्होंने लंदन में विश्व टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप में विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी हो वाइफान को मात दी। कोनेरू हंपी को हराकर पहली बार फिड वीमेंस चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं. जीत के साथ ही स्वत: ग्रैंडमास्टर बन  गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *