करें योग रहे निरोग:श्री रामलीला समिति महानगर में योगा दिवस पर जागी जनचेतना Do yoga, be healthy: Shri Ramlila Committee awakened on Yoga Day in the metropolis
जून 21, 2025, दिन शनिवार को 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला समिति महानगर, लखनऊ द्वारा 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” थीम पर मनाया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। उपस्थित जन समूह को योगाचार्य श्रीमती भावना लोहानी में संबोधित किया और हमारे स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को बताया। उसके उपरान्त जन समूह को लगभग 1 घंटे प्राणायाम करवाया। श्रीमती लोहानी ने बताया कि वह प्रतिदिन प्रातः काल 5:30 बजे से श्री रामलीला भवन में महानगर में समाज के हर वर्ग को योग का प्रशिक्षण देती हैं। इस प्रशिक्षण से अनेकों लोग लाभान्वित होते हैं।




