डा० नौटियाल को पर्यावरण अध्ययन एवं शोध के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों हेतु किया गया सम्मानित

हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर द्वारा 1 दिसम्बर 2023 को विश्वविद्यालय के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वर्ण होने के अवसर पर स्वर्ण जयन्ती कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वर्ण जयन्ती के अवसर कार्यक्रम आयोजित

स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर पूर्व छात्रोें की उपलब्धियों के सम्मान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रिटायर्ड रियर एडमिरल ओ. पी. एस. राणा, स्वामी रामा हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 राजेन्द्र डोभाल, केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, के पूर्व कुलपति प्रो0 वाजिर सिंह लकरा, रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर की प्रधानाचार्य डा0 रेखा उनियाल तथा गोविन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के निदेशक डा0 सुनील नौटियाल आदि मौजूद रहे।

डा0 नौटियाल को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर डा0 नौटियाल ने स्वर्ण जयन्ती व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के दौरान डा0 नौटियाल को पर्यावरण अध्ययन एवं शोध के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *