ज्योति अधिकारी पर FIR दर्ज हुई, अब 14 दिन जेल की सज़ा
ज्योति अधिकारी ने लाइक्स की चाह में संस्कार छोड़ दिए, सोशल मीडिया पर शोर मचाया, देवताओं व महिलाओं पर सवाल उठाया
FIR दर्ज हुई, अब 14 दिन जेल की सज़ा
देवभूमि उत्तराखंड की देवी-देवताओं, महिलाओं एवं लोक संस्कृति पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में ज्योति अधिकारी के विरुद्ध थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपी महिला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय द्वारा उसे 14 दिन के न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।घटना को लेकर पूरे कुमाऊं क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है तथा सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध जारी है।
गत दिनों बुद्ध पार्क हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन के दौरान ज्योति अधिकारी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखण्ड की स्थानीय संस्कृति, देवी देवताओं तथा कुमाऊँ की महिलाओं के विरूद्ध अपमानजनक, अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने कर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। थाना मुखानी में एक महिला की तहरीर के आधार पर ज्योति अधिकारी के विरूद्ध जान बूझकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने तथा महिलाओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने तथा नारी शक्ति के आयोजनों में प्रतिभाग करने को पूरे राज्य का अपमान बताते हुए अभियोग दर्ज किया गया है।
