बागेश्वर: कत्यूरघाटी में पहली बार आयोजित हो रहा कत्यूर महोत्सव, स्थानीय लोगों में उमंग

कत्यूरघाटी, बागेश्वर

बागेश्वर की कत्यूरघाटी में पहली बार कत्यूर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 20 से 22 दिसंबर तक चलेगा। इस तीन दिनी कत्यूर महोत्सव के लिए समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी है। समिति की ओर से रविवार को कत्यूर महोत्सव-2023 के पोस्टर का विमोचन बैजनाथ मंदिर में किया गया।

महोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। बताया जा रहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी महोत्सव का शुभारंभ कर सकते हैं। लिहाजा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं होंगी।

तीन दिवसीय महोत्सव भकुन खोला मैदान पर होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर सकते है। इस महोत्सव में विभागीय स्टॉल लगाने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे और भव्य झांकियां निकाली जाएगी। बैजनाथ मंदिर में दीपदान और लेजर शो भी आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलाधिकारी ने महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाए जाने पर की बात कही है।

तीन दिवसीय महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता, कुमाऊनी कवि सम्मेलन, स्टार नाइट, दीपदान, भजन संध्या, गंगा आरती सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *