पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिवसीय कुमाऊं दौरे पर, आज पहुँचेंगे अल्मोड़ा


पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिवसीय कुमाऊं दौरे पर, आज पहुँचेंगे अल्मोड़ा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिवसीय कुमाऊं दौरे पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान पंतनगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गये। एयरपोर्ट में प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया। अल्प विराम के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कैंची धाम के लिए रवाना हो गये हैं।

एयरपोर्ट में भारी सुरक्षा बल में किया तैनात 

चार दिवसीय कुमाऊं दौरे पर सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जिसके बाद पंतनगर कृषि विश्विद्यालय में लंच करने के बाद वह कैंची धाम को रवाना हुए। 

आज और कल रहेंगे अल्मोड़ा दौरे पर 

 देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 और 29 अक्टूबर को अल्मोड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जिले के प्रभारी अधिकारी (विशिष्ट अभ्यागत) संजय कुमार ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति आध्यात्मिक यात्रा के तहत दूनागिरी और द्वाराहाट क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।

द्वाराहाट में रहेंगें आज 

कार्यक्रम के अनुसार, रामनाथ कोविंद 28 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे नैनीताल राजभवन से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:30 बजे द्वाराहाट पहुंचेंगे, जहां वे एडीआई माउंट भूमकिया में विश्राम करेंगे। इसके बाद शाम 3 बजे वे दूनागिरी रिट्रीट के लिए रवाना होंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन यानी 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे, पूर्व राष्ट्रपति दूनागिरी रिट्रीट से निकलकर महाअवतार बाबा लाहिरी महाशय की गुफा जाएंगे, जहां वे दर्शन और ध्यान करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे वे गुफा से लौटकर दोपहर 1 बजे होटल अवतार, कुकुछाना में दोपहर का भोजन करेंगे।

भोजन के बाद दोपहर 2 बजे वे फिर से दूनागिरी रिट्रीट में विश्राम के लिए जाएंगे, और फिर शाम 3:30 बजे नैनीताल राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *