छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क ट्रैक सूट किए गये वितरित
आज ग्रामीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान संस्था द्वारा मॉडल विद्यालय मलेथा के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क ट्रैक सूट वितरित किए गए।
ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर हो रहे शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में कार्य
संस्था के अध्यक्ष रविंद्र लखेड़ा द्वारा अध्यनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क ट्रैक सूट वितरण पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र बिष्ट एवं समस्त स्टाफ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संस्था के अध्यक्ष रविंद्र लखेड़ा द्वारा बताया गया कि उनकी संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में कार्य किया जा रहे हैं।
इस अवसर पर उपस्थित जन
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक नीरज प्रेमी, अनिल लिंगवाल, गणेश भट्ट , विक्रम भारती एवं अध्यापिका श्रीमती दीप्ति आर्य मौजूद रही।
