स्व. रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट कप में गोल्डन बॉयज का कब्जा

स्व. रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट कप में गोल्डन बॉयज का कब्जा

स्व. रोहित वाणी मेमोरियल कॉस्को क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गोल्डन बॉयज व कसार वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें गोल्डन बॉयज ने शानदार जीत दर्ज कर ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। 

नगर के जीआईसी खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय रोहित वाणी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा व विशिष्ठ अतिथियों पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह पिलखवाल, काँग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट, नगर निगम पार्षद वंदना वर्मा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएँ देते हुए किया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोल्डन बॉयज टीम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोल्डन बॉयज की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों ने 7 विकेट खोकर 110 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कसार वॉरियर्स की टीम ने सभी विकेट खोकर 67 रनों में सिमट गई। इस तरह गोल्डन बॉयज टीम ने 43 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।

गोल्डन बॉयज टीम के कप्तान गोलू 19 गेंदों में 44 रन बना कर मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर दीप चंद्र जोशी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तुषार गुप्ता व मैन ऑफ द सीरीज़ विक्की रॉनी रहें।

सभी अतिथियों की ओर से विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नगद इक्कीस हजार रुपये की इनाम राशि और उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ नगद इग्यारह हजार रुपये की इनाम राशि से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

फाइनल मुकाबले से पूर्व सभी अतिथियों ने स्वर्गीय रोहित वाणी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके नाना राम सिंह गैड़ा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

फाइनल मुकाबले से पूर्व युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए अंडर-13 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के मध्य क्रिकेट मैच कराया गया। जो कि सनशाइन क्रिकेट एकेडमी और टीम स्टेडियम के मध्य खेल गया।

जिसमें सनशाइन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में टीम स्टेडियम को 54 रनों का लक्ष्य दिया जिसे टीम स्टेडियम ने 8 ओवर में ही 2 विकेटशेष रहते हुए लक्ष्य पूरा कर 55 रन बनाकर जीत दर्ज की।

इस अवसर पर उपस्थित जन 

इस मौके पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, कैलाश वाणी, भगत रावत, सूरज वाणी, आशीष भारती, धर्म जागरण समन्वय प्रांत संस्कृति संयोजक अरविंद चंद्र जोशी, जिला सह संयोजक अनिल वर्मा, संपर्क प्रमुख सुनील कुमार यादव, अवनी अवस्थी, पवन नगरकोटी, राहुल कनवाल, गिरीश नाथ गोस्वामी, निखिल साह, राहुल गोस्वामी, प्रतेश पाण्डे, राकेश बिष्ट, दिप्ती बिष्ट, ममता वाणी, संतोश बिष्ट, नीरज डंगवाल, जमन सिंह बिष्ट, राजू लाटवाल, हरिश बिष्ट, राहुल बनवाल, संदिप नयाल, प्रदिप, कमल मेहता, महेन्द्र, पारस, हिम, आशू जोशी, हिमांशु नगरकोटी, इन्दर गोस्वामी, लोकेश तिवारी, दीवान सिंह बिष्ट, परितोष जोशी समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *