कार्यक्रम का शुभारंभ व अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम
राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का आज दिनांक 16-03-2026 को समापन समारोह राष्ट्र भक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य गौलीमहर के माननीय श्री मनोज रावत जी. श्री मोहन सिंह नगरकोटी पूर्व ग्राम प्रधान गौलीमहर, एवं अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश मलाडा जी उपस्थित रहें, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं स्वमसेवकों द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस अवसर पर स्वयंसेवको द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, साथ ही स्वयंसेवकों ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान प्राप्त अपने अनुभव भी साझा किये।मुख्य अतिथि माननीय श्री मनोज रावत जी ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिये प्रेरित किया, उन्होने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओ में सेवा भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
प्राचार्य महोदय का सम्बोधन
आदरणीय प्राचार्य महोदय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा, कि इन सात दिनों में हमारे स्वयंसेवको ने सेवा, सहयोग और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अनेक सराहनीय कार्य किये है, स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलियों, नशा उन्मूलन, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवको ने समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। यह शिविर केवल गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने युवाओ में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना को भी विकसित किया है।कार्यक्रम
कार्यक्रम समापन
कार्यक्रम के अन्त में कार्यकम अधिकारी द्वासने सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों तथा सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि इस शिविर से प्राप्त अनुभव स्वयंसेवकों के जीवन में भी आगे मार्गदर्शन का कार्य करेंगें और वे समाज सेवा के कार्यों में निरन्तर सक्रिय रहेंगें।



