राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवको द्वारा मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया
जागरूकता रैली
राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवको द्वारा मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शिविर स्थल से प्रारम्भ होकर लमटाना ग्राम होते हुए बाजार तक निकाली गई, रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगो को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया, तथा लोकतन्त्र में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। बाजार क्षेत्र में स्वयंसेवको द्वारा मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से लोगो को अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा निष्पक्ष और जागरूक मतदान के लिये प्रेरित किया गया। इस कार्यकम से स्थानीय ग्रामीणों और बाजार में उपस्थित लोगो में मतदान के प्रति सकारात्मक संदेश पहुँचा
बौद्धिक सत्र का आयोजन
इसके पश्चात् अपराहन्न 2:00 बजे से बैद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में खण्ड विकास कार्यालय से आये जूनियर इंजीनियर श्री मनीष सिराडी द्वारा स्वयंसेवको का डिजिटल/नेटवर्किंग के विभिन्न उपयोगों, उसके लाभों, तथा वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता के विषय में विस्तार से बताया।
इस प्रकार चर्तुथ दिवस के कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवको ने समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्वयं भी ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त की।
