विभिन्न प्रतियोगिताओं में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा का रहा दबदबा
न्याय पंचायत मलेथा स्तर पर आयोजित की गई निपुण विद्यार्थी कक्षा 3 की प्रतियोगिता एवं गणित का जादूगर और इंग्लिश स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा में दिनांक 12/12/2025 को किया गया ।
निपुण प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय मलेथा से कुमारी अनिका ने प्रथम स्थान, घिल्डियाल गांव से आयुष ने द्वितीय स्थान और सृष्टि प्राथमिक विद्यालय कीर्ति नगर से तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित के जादूगर प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय से मयूख चौहान ने प्रथम स्थान मलेथा से शुभम ने द्वितीय स्थान एवं घिल्डियाल गांव से कुमारी अक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में इन्हें मिला पुरस्कार
स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में मलेथा से मयूख चौहान ने प्रथम स्थान घिल्डियाल गांव से आरुषि ने द्वितीय स्थान कीर्तिनगर से कुमारी शिक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निपुण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजेता को 1500 रु , द्वितीय स्थान को 1000, एवं तृतीय स्थान को 500 रु धनराशि इनाम के साथ-साथ शील्ड प्रदान की गई। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर शिवम भट्ट मलेथा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया ।
प्रतियोगिता में उपस्थित जन
प्रतियोगिता का आयोजन संकुल सामन्वयक विक्रम सिंह कठैत जीके देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता में वीरेंद्र सिंह बिष्ट, नीरज प्रेमी, दिव्या जोशी, गणेश भट्ट, विवेक मेवाड , विनय रावत द्वारा निर्णायक की भूमिका अदा की गई।
