स्थानांतरण प्रक्रिया को बहाल करे सरकार, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की बैठक आयोजित
उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में गोल्डन कार्ड विसंगति, स्थानांतरण नीति विसंगति समेत तमाम समस्याओं पर चर्चा हुई। वहीं, सरकार से समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।
सरकार को सभी लंबित मामलों का समाधान करने की जरूरत
नगर के मालरोड स्थित चौघानपाटा में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार को सभी लंबित मामलों का समाधान करने की जरूरत है। गोल्डन कार्ड में चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान समय से करें। कहा कि शिक्षा विभाग में स्थानांतरण सत्र शून्य हो रहा है। कर्मचारियों व शिक्षकों से विकल्प मांगने के बाद भी अब तक स्थानांतरण नहीं हुए हैं। इसके अलावा सरकार व शासन से हर कार्य में पारदर्शिता लाने, सुगम दुर्गम कोटि करण समय से पोर्टल पर दर्ज करने, पुरानी पेंशन बहाल करने आदि की मांग की।
बैठक में उपस्थित जन
यहां बैठक में अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी, सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, संरक्षक महेंद्र सिंह गुसाईं, अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मेसी संगठन डीके जोशी, पीएस बोरा, संजय जोशी, गणेश भंडारी, संजय जोशी, शंकर सिंह भैसोड़ा, लाल सिंह भैसोड़ा समेत अन्य मौजूद रहे।
