शासन ने किए चार आईएएस और कई पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

शासन ने किए चार आईएएस और कई पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

शासन ने चार आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। हल्द्वानी के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का भी तबादला किया गया है। उन्हें अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

आनंद वर्धन क़ो अपर मुख्य सचिव कार्मिक की जिम्मेदारी, आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राजस्व की जिम्मेदारी, शैलेश बगौली को सचिव गृह व कारगर की जिम्मेदारी, सचिन कुर्वे से सचिव राजस्व की जिम्मेदारी वापस ली गई।

सात पीसीएस अधिकारी के तबादले

पीसीएस अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन के जिम्मेदारी, अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया। जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया। चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर बनाया गया। विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया। पंकज उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी, रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *