गुरिल्लाओं की ऑनलाइन मीटिंग आयोजित, सरकार को दी चेतावनी

गुरिल्लाओं की ऑनलाइन मीटिंग आयोजित, सरकार को दी चेतावनी

आज दिनांक 4.10.2025 को ऑनलाइन मीटिंग एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं द्वारा आहूत की गई। जिसमें टिहरी के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, टिहरी जिले के मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट, टिहरी जिले के सचिव सुनील पुण्डोरा, टिहरी जिले के सह सचिव बीना चौहान, टिहरी जिले के जिला सलाहकार एवं हिंडोलाखाल ब्लॉक के उपाध्यक्ष दयाल सिंह सजवाण, टिहरी जिले के महामंत्री मुरारी सिंह असवाल, उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, चंपावत के जिला अध्यक्ष ललित मोहन बगोली, अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष शिवराज बनौला, बागेश्वर के जिला अध्यक्ष शेर सिंह दुबडिया,पिथौरागढ़ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राम, और नैनीताल के जिला अध्यक्ष पीतांबर मेलकानी, रुद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष सुनीत चौधरी, चमोली के जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह बिष्ट, गैरसैंण के ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह शाह, पौड़ी के जिला अध्यक्ष एवं गुरिल्ला संगठन के कई पदाधिकारी इस ऑनलाइन मीटिंग में सम्मिलित थे। 

एम आवास के सामने कई गुरिल्ले करेंगे आत्मदाह

जिसमें ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि गुरिल्लाओं ने जो ज्ञापन मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि आदित्य कोठारी एवं सी एम कार्यालय और सी एम पोर्टल पर जो शिकायत दर्ज की है। माननीय उत्तराखंड राज्यपाल एवं सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद वर्धन को लेटर हमारे टिहरी जिले के सचिव सुनील पुण्डोरा एवं सुलोचना देवी एवं हमारे कई पदाधिकारीयों ने जो ज्ञापन दिए हैं। अगर माननीय मुख्यमंत्री का एस एस बी गुरिल्ला संगठन से मिलने का टाइम नहीं मिलता है। तो समस्त पदाधिकारी माननीय आदित्य कोठारी जी से निवेदन करते हैं। कि जितनी जल्दी हो सके मुख्यमंत्री जी से एस एस बी गुरिल्ला संगठन की वार्ता करवायें। नहीं तो समस्त उत्तराखंड के गुरिल्ला दिसंबर माह में सी एम आवास कूच, विधानसभा कूच ,और सचिवालय कूच करने के लिए बाध्य होंगे। एस एस बी गुरिल्ला संगठन के टिहरी जिले के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट एवं टिहरी जिले के सचिव सुनील पुण्डोरा, टिहरी जिले के सह सचिव बीना चौहान, सुलोचना देवी आदि ने कहा है। अगर सी एम पुष्कर धामी गुरिल्लाओ की मांगों पर तुरंत निर्णय नहीं लेते हैं। तो सी एम आवास के सामने कई गुरिल्ले आत्मदाह करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *