पर्वतीय महापरिषद में मनाया गया हरेला लोकोत्सव, सर्वश्रेष्ठ तीन हरेला टोकरियों को किया गया सम्मानित

पर्वतीय महापरिषद में मनाया गया हरेला लोकोत्सव, सर्वश्रेष्ठ तीन हरेला टोकरियों को किया गया सम्मानित

       पर्वतीय महापरिषद लखनऊ के तत्वावधान में दिनांक 08.07.2024 से 17.07.2024 तक ‘‘हरेला पखवाड़ा’’ मनाया गया। जैसा कि विदित है हरेला उत्तराखण्ड का प्रकृति व पर्यावरण से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण धार्मिक त्यौहार है।

विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई

      पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी ने बताया कि पर्वतीय महापरिषद द्वारा इस बार एक विशेष अंदाज में हरेला पर्व मनाया गया। महिलाओं द्वारा पारंपरिक उत्तराखंडी परिधानों में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई तथा श्रेष्ठ तीन हरेला टोकरियों का चयन किया गया जिन्हें माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्रद्धेय योगी आदित्य नाथ को भेंट किया जाएगा। इस अवसर पर श्रेष्ठ हरेला को शिव-पार्वती सम्मान तथा श्रेष्ठ परिधान युक्त महिला को ‘‘श्रेष्ठ परिधान सम्मान’’ से अलंकृत किया गया।

श्रेष्ठ हरेला प्रतियोगिता आयोजित

महापरिषद के महासचिव महेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि प्रकृति पर्यावरण, कृषि व परम्पराओं को संजोये हुए हरेला त्यौहार पर्वतीय महापरिषद भवन में धूम-धाम से मनाया गया। लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों से पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं द्वारा हरेले की टोकरियों को सजा कर बड़ी संख्या में महापरिषद द्वारा आयोजित ‘‘श्रेष्ठ हरेला प्रतियोगिता’’ में भाग लिया। सभी हरेले की टोकरियों में से श्रेष्ठ तीन टोकरियों का चयन किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। सर्व श्रेष्ठ हरेला टोकरी को पर्वतीय समाज की महिलाओं द्वारा पर्वतीय महापरिषद के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री महोदय को भेंट किया जाएगा।

श्रेष्ठ हरेला प्रतियोगिता में प्रथम शिव पार्वती सम्मान जानकी अधिकारी,द्वितीय कृपाली सिंह, तृतीय पूनम बोरा, सांत्वना पुरस्कार दीपा जोशी को मिला।

श्रेष्ठ परिधान प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नीतू बिष्ट, द्वितीय, राधिका बोरा, तृतीय इंद्रा बिष्ट को मिला। जिसमें निर्णायक गीता बिष्ट थीं।

परिधान प्रतियोगिता गढ़वाली में प्रथम पुरुस्कार रामेश्वरी नेगी, द्वितीय दमयंती नेगी, माया रावत को तृतीय पुरूस्कार मिला। जिसमें निर्णायक वीना रावत थी और कुसुम बहुगुणा थी।

मुख्य अतिथि मा0 महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाऐं दी तथा संस्कृति व पराम्पराओं को जीवंत रखने के लिए पर्वतीय महापरिषद के प्रयासों की प्रशंसा की। मुख्य संयोजक टी0 एस0 मनराल, संयोजक के0एन0 चंदोला सहित पर्वतीय समाज के अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।हरेला प्रतियोगित के निर्णायकों में के एन चंदोला, ज्ञान पंत, कृष्ण चंद्र पंत जी ने सहयोग किया।

पर्यावरण गीत से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ

इस अवसर पर हरेला आशीर्वाद गीत ‘‘ जी रैया जागी रैया ……’’एवं पर्यावरण गीत से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ तत्पश्चात् हरेला टोकरियों का प्रदर्शन एवं निर्णायकों द्वारा हरेला टोकरियों का निरक्षण एवं रिजल्ट तैयार  किया गया।इस अवसर पर  दीपा मिश्रा ने महापरिषद के परिसर में एक आंवले का पेड़ भी लगाया
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गतः-  गोमती नगर भरवारा से समूह नृत्य, एकल हरेला गीत, एल डी ए कानपुर रोड शाखा के बच्चों द्वारा लोक नृत्य, कल्याणपुर के बच्चों द्वारा शिव पार्वती समुह नृत्य, समूह नृत्य गोमती नगर शाखा द्वारा, झोड़ा नृत्य, उत्तराखण्डी परिधान प्रतियोगिता जिसमें कुमाऊँनी परिधान प्रतियोगिता, गढ़वाली परिधान प्रतियोगिता, जौनसारी परिधान प्रतियोगिता, शौका परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष पर्वतीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक मण्डल में प्रेमा पाण्डे, गीता बिष्ट थी, नीमा पंत थी।

इस अवसर पर उपस्थित जन

इस अवसर पर संरक्षक प्रो0आर0सी0 पन्त, डी0डी0 नरियाल, उपाध्यक्ष बिशन दत्त जोशी, उपाध्यक्ष महेन्द्र पन्त, सुमन रावत, के0 एस0 रावत, सांस्कृतिक सचिव गोविन्द सिंह बोरा, रमेश उपाध्याय, हेमंत सिंह गड़िया, शंकर पाण्डेय, के0एन0 पाठक, पुष्कर नयाल, डा बी एस नेगी, हरीश कांडपाल, आनन्द सिंह कपकोटी, गंगा भट्ट, जानकी अधिकारी, चित्रा काण्डपाल, दीपा बिष्ट, अंजली बौनाल, दमयंती नेगी, भारती काण्डपाल, मंजू पाण्डे, शशि जोशी, नीलम बिष्ट, लक्ष्मण सिंह धामी, कमल नेगी, महेन्द्र सिंह मेहता, बीना रावत, मीना मेहता, विनीता रावत, बसंती बिष्ट, बिमला बोरा, राधिका बोरा, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *