टोमेटो फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जनता से की ये अपील


टोमेटो फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जनता से की ये अपील

स्वास्थ्य अधिकारियों ने टोमेटो फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि बच्चों में यह फ्लू तेजी से फैल रहा है और गंभीर लक्षण दिखा रहा है।

उत्तराखंड में टोमेटो फ्लू को लेकर

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में स्वास्थ्य अधिकारियों ने एडवाइजरी जारी की है और संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष कदम उठाए हैं।

बच्चों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार

नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में भी अलर्ट जारी है। अस्पताल ने बच्चों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने बताया कि अस्पताल में आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टाफ तैनात है।

जनता से अपील 


स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि बच्चे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, संक्रमित बच्चों के संपर्क से बचें और अगर किसी बच्चे में बुखार, त्वचा पर दाने, गले में खराश या थकान जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। अधिकारियों ने कहा कि समय पर उचित जांच और सावधानी से संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *