वजन है कि बढ़ता ही नहीं: जानिए कुछ हैल्थी घरेलू उपाय

Healthy plate good food

वजन कम होने के कारण अक्सर लोग मजाक का पात्र बन जाते हैं। इसलिए, सामान्य वजन बनाए रखना जरूरी है। एक्सपर्ट्स ने वजन मापने के लिए BMI (बॉडी मास इंडेक्स) का पैमाना बनाया गया है, जिस के जरीय आप जान सकते है कि आपका वजन सही है या नहीं? अगर नहीं तो आप ओनी सेहत को बनने के लिए उपाय करना शुरू कर सकते हैंI हाँ बस ये ध्यान रखें कि पतला होने का मतलब हमेशा अस्वस्थ होना नहीं होता।

वजन बढ़ाने के उपाय

वजन बढ़ाने के कई तरीके हैं, जिनमें कुछ घरेलू उपाय और डॉक्टरी सुझाव शामिल हैं:

– हाई कैलोरी आहार: वजन बढ़ाने के लिए उच्च कैलोरी युक्त आहार लेना चाहिए। संतुलित आहार में अधिक कैलोरी होने पर वजन तेजी से बढ़ सकता है।
– प्रोटीन का सेवन: आहार में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने से शरीर का वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
– मास गेनर: बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के मास गेनर्स का उपयोग करके वजन बढ़ाया जा सकता है।
– कम मात्रा में भोजन: एक बार में अधिक मात्रा में भोजन करने के बजाय, दिन में चार से पांच बार कम मात्रा में भोजन करें। इससे ब्लोटिंग की समस्या नहीं होगी।
– समय पर भोजन: एक सही भोजन योजना बनाएं और उसे नियमित रूप से पालन करें। यह वजन बढ़ाने में सहायक होगा।

वजन न बढ़ने के कारण

कुछ मेडिकल समस्याएं या जेनेटिक्स की वजह से वजन सामान्य से कम हो सकता है। इसके कुछ कारण हैं:

– आहार संबंधी विकार: इसमें व्यक्ति की भोजन के प्रति समझ बदल जाती है और वह बहुत कम मात्रा में भोजन करता है।
– जेनेटिक्स: यह समस्या परिवार से मिल सकती है।
– संक्रमण: कुछ संक्रमण वजन को सामान्य से कम कर सकते हैं।
– सीलिएक रोग: इस रोग में गेहूं में पाए जाने वाले ग्लूटेन से समस्या होती है, जिससे छोटी आंत प्रभावित होती है और वजन नहीं बढ़ पाता।

दैनिक कार्य में बदलाव

वजन बढ़ाने के लिए दैनिक जीवन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं:

– योग: योग को दिनचर्या में शामिल करने से मेटाबॉलिज्म सही होता है और वजन बढ़ता है।
– व्यायाम: नियमित व्यायाम से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
– बीमारियों का उपचार: यदि किसी बीमारी के कारण वजन नहीं बढ़ रहा है तो उसका सही उपचार और डॉक्टर से परामर्श लें।

प्राकृतिक उत्पादों का महत्व

वजन बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और सही समय पर भोजन करना बेहद महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही, प्राकृतिक उत्पादों का सेवन भी हमारी सेहत को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *