कुमाऊँ में खड़ी होली की धूम, 35 सालों से परंपरा निभाती आ रही महिलायें


कुमाऊँ में खड़ी होली की धूम, 35 सालों से परंपरा निभाती आ रही महिलायें

कुमांऊ में अलग अलग जगहों पर खड़ी होली की धूम मची हुई है । उसी तरह अल्मोड़ा रीठागाड़ क्षेत्र के रीम गांव में रीमागाड़ा मां भगवती मंदिर हर साल की तरह इस साल भी महिला खड़ी होली बड़ी धूम धाम से मनाई जा रही है।

ये महिलायें 35 सालों से खड़ी होली हर साल धूमधाम से मनाती आ रही है।

मंदिर में एकत्रित होकर करती हैं झोड़ा चांचरी

महिला होली कमेटी दिन में मां भगवती मंदिर में एकत्रित होकर झोडा़ चाचरी व लोकगीत पुरुषों की तरह खड़ी होली गाती है।रात्रि को महिला होली कमेटी अलग अलग गांवों में महिला झुंड के रात्रि होली गायन करते हैं।इस महिला होली कमेटी  के द्धारा छह दिवसीय होली महोत्सव के बाद मां भगवती मंदिर में एक भंडारा किया जाता है उस भंडारे में अपने अपने रिश्तेदार व पूरे गांव आस पास के गांव वालों को आमंत्रित किया जाता है।उस भंडारे का प्रसाद विधिविधान से सभी को वितरित किया जाता है।

सालों से परम्परा निभाती आ रही महिलायें 

प्रताप सिंह नेगी समाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि रीठागाड़ क्षेत्र में पुरुषों की तरह महिलायें हर साल खड़ी होली की परंपरा निभाती आ रही हैं।ये छै दिवसीय महिला के महिला लोककलाकार गांवली देवी,पार्वती देवी,तुल्सी  देवी,मुन्नी  देवी,राधा देवी, नीमा देवी,इस महिला होली के वीडियोग्राफी व मिडिया प्रभारी जीवंती देवी व्यवस्थापक सरुली देवी आदि महिलायें शामिल हैं । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *