राशिफल 2024: नव वर्ष पर किसके भाग्य के सितारे चमकेंगे और किस राशि के जातकों को रहेगी अधिक सावधान रहने की आवश्यकता चलिए जानते हैं किस राशि को होने वाली है इस वर्ष बेहद शुभ फल की प्राप्ति।
जानिए राशिफल
मेष राशिफल
नया साल 2024 मेष राशि वालों के लिए काफी अच्छा साबित होगा । नया कारोबार करने के लिए यह वर्ष काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। नियमित कार्यों में काफी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी सकारात्मक विचारों की वजह से उसे आसानी से दूर कर लेंगे। ध्यान रखें कि अपने किसी भी मित्र के साथ धन संबंधी लेन-देन न करें। प्रेम जीवन में चल रही सभी समस्याएं दूर होगी विवाह के योग भी बनेंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें,करियर संबंधी बदलाव सोच-समझकर ही करें। इस वर्ष खर्च भी थोड़ा सोच समझकर ही करें। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यों व फैसलों को लेकर आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए भी यह साल काफी अच्छा साबित होगा। क्योंकि वर्ष के अधिकांश समय बृहस्पति आपके दशम भाव में रहेगा, जिससे वृषभ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में काफी लाभ कमा सकते हैं। वृषभ राशि वालों को 2024 में संतान सुख की प्राप्ति के योग हैं इसके अलावा जिसकी पहले से संतान हैं वो अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि पंचम स्थान में केतु होने की वजह से वे गलत संगत में भी पड़ सकते हैं। अगर वृषभ राशि के लोग अगर इस साल प्रॉपर्टी में निवेश करते है तो इससे लाभ अवश्य मिलेगा।वहीं सेहत की बात करें तो इस राशि के लोगों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए आप अपने लाइफस्टाइल में सुधार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में हल्का सा भी उतार चढ़ाव आने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह जरूर लें। लव पार्टनर के साथ किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है इसलिए बातचीत से स्थिति को सामान्य करने की कोशिश करेंगे।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातक जितना हो सके बाद विवाद से दूर ही रहें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। निवेश के लिहाज से यह वर्ष अच्छा साबित होगा और आर्थिक तरक्की भी होगी। वहीं स्वास्थ्य को लेकर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नए साल में पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और सभी सदस्य एक दूसरे की मदद करेंगे।इस वर्ष आप अपने पार्टनर के साथ यह वर्ष अच्छे से व्यतीत करेंगे। दोनों के बीच चल रहीं मन मुटाव खत्म होंगे। जिससे आपके पार्टनर के बीच आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए करियर में सफलता दायक रहेगा। हालांकि विरोधी लोग आपके कार्य को बिगड़ने के लिए प्रयासरत रहेंगे। परंतु आप अपनी योग्यता के आधार पर लाभ अर्जित कर सकते हैं। इस वर्ष अधिकारी वर्ग से विवाद की स्थिति निर्मित ना करें। वाणी पर संयम रखना वह कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
कर्क राशिफल
इस वर्ष आपको सरकारी क्षेत्र से भी आर्थिक लाभ मिल सकता है। यह वर्ष सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है, हालांकि वर्ष की शुरुआत में कुछ धीमी गति हो सकती है, लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना संभव हो सकता है। ख़र्चों पर नियंत्रण बनाए रखने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कर्क राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं और दूसरों के जीवन से बहुत मतलब रखते हैं। इस राशि के लोगों को अपने जन्म स्थान से काफी लगाव होता है। चंद्रमा की वजह से इन्हें स्थान परिवर्तन करते रहना पड़ता है। कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष नौकरी में औसत परिणाम प्राप्त होंगे, क्योंकि शनि इस पूरे वर्ष इनके अष्टम भाव में रहने वाले हैं। अष्टम भाव में शनि इनके लिए नौकरी में कुछ परेशानियां और चुनौतियां की वजह बन सकते हैं। इन्हें नौकरी में अचानक से स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है और कुछ जातकों को नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में वर्ष की शुरुआत खूबसूरती लेकर आएगी। 1 मई के बाद यह आपके ग्यारहवें भाव में जाकर आपकी आमदनी में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे। धर्म-कर्म के मामले में आपकी रूचि जागेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको अपना ध्यान रखना होगा और किसी भी शारीरिक समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा।
सिंह राशिफल
यह साल सिंह जातकों के लिए अनुकूलता लेकर आने वाला है। पूरे वर्ष शनि महाराज आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे जिससे आपके वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाएंगे। वर्ष की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए कुछ कमजोर रह सकती है। इसके अलावा आपके व्यापार में भी स्थाई वृद्धि होने के योग बनेंगे। आप चाहें तो व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं। आपके पिताजी से आपके संबंध सुधरेंगे। राहु महाराज के पूरे साल अष्टम भाव में बने रहने से आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। आर्थिक रूप से यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अष्टम भाव में राहु व्यर्थ का खर्च बढ़ाएंगे इसलिए आपको आमदनी बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी पूरे मन से अपना काम करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। इस वर्ष आपकी आमदनी में आपकी सोच से ज्यादा बढ़ोतरी होगी। जो लोग कर्ज़ की स्थिति में थे, उनके कर्ज खत्म होंगे। जो लोग किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे थे, उन्हें इस वर्ष राहत मिलेगी।
कन्या राशिफल
कन्या राशिफल के अनुसार, इस वर्ष आपको ग्रहों के गोचर के अनुसार अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। वर्ष के शुरुआत में शनि का कुंभ राशि में गोचर आपके करियर के मामले में अच्छा साबित होगा। प्रतिस्पर्धा में आपको विजय मिलेगी। जीवन में अनुशासन लाने से आपके सभी काम बनने लगेंगे। प्रेमी जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत मध्यम रहेगी। भावनाओं को नियंत्रण में रखना आपके लिए बेहद आवश्यक होगा। शनिदेव की स्थिति नौकरी में अच्छी सफलता दिला सकती है। धर्म-कर्म के मामले में मन तो खूब लगेगा लेकिन व्यर्थ खर्च भी होंगे और आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन 1 मई के बाद यह आपके सभी कामों में सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। आपको संतान संबंधी सुखद समाचार भी मिलने की संभावना बनेगी। शिक्षा को लेकर आप बहुत ज्यादा संजीदा रहेंगे और खूब मेहनत करेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा में भी आपका इस वर्ष चयन हो सकता है। राहु पूरे वर्ष आपके सप्तम भाव में बने रहेंगे इसलिए आपको व्यापार और निजी जीवन दोनों क्षेत्रों में सावधानी बरतनी होगी।
तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों को इस पूरे वर्ष मेहनत, कार्यकुशलता और ईमानदारी पर विश्वास रखना होगा। जातकों के प्रेम संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। दूसरे भाव में शुक्र और बुध मीठा बोलने वाला बनाएंगे जिससे आप अपने प्रियतम और किसी को भी अपना बनाने में सफल रहेंगे। वैवाहिक संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। आप जितना अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और जीवन साथी को महत्व देंगे, उतना ही आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। देव गुरु बृहस्पति 1 मई तक आपके सप्तम भाव में रहकर प्रथम, तृतीय और एकादश भाव को देखेंगे जिससे आपका स्वास्थ्य सुधरेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए थोड़ा चुनौती पूर्ण होगा। देव गुरु बृहस्पति की कृपा से और शनि महाराज की उपस्थिति से नई नौकरी प्राप्त हो सकती है और पुरानी नौकरी में भी धीरे-धीरे वरिष्ठ अधिकारियों की प्रसन्नता से आपको पद की प्राप्ति होने के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया रखना आपको नुकसान दे सकता है।
वृश्चिक राशिफल
जातकों के लिए साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति, विदेश यात्रा में सफलता, शत्रुओं पर जीत और आर्थिक लाभ, मतलब कह सकते हैं कि आपके लिए साल 2024 की शुरुआत वैसी ही होगी, जैसा कि सभी चाहते हैं। आपको आर्थिक तौर पर उन्नति प्राप्त होगी। देव गुरु बृहस्पति 1 मई तक छठे भाव में रहेंगे जिससे स्वास्थ्य समस्याएं और खर्च बढ़ने की स्थिति रहेगी। हालांकि उसके बाद 1 मई को आपके सप्तम भाव में आकर समस्याओं में कमी करेंगे। वह वैवाहिक जीवन और निजी जीवन को अनुकूल बनाएंगे। राहु महाराज पूरे साल आपके पंचम भाव में बने रहेंगे और आपकी बुद्धि को प्रभावित करेंगे। जल्दबाजी में आकर कोई भी गलत निर्णय लेने से बचने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में राहु की मौजूदगी आपको और कुछ भी करने वाला बना सकती है।अप्रैल तक गुरु छठें भाव में रहेंगे। इस दौरान आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नयी परियोजना में आप आसानी से डील कर पाएंगे। मई से गुरु का गोचर आपके व्यवसाय को बहुत अच्छा रखेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको ध्यान देना होगा। विशेषकर वर्ष का पूर्वार्ध विशेष ध्यान देने के लिए ही संकेत कर रहा है।
धनु राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष उम्मीदों से भरा साल रहने वाला है लेकिन वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल आपकी राशि में रहकर आपको गर्म दिमाग बनाएंगे। आपको उग्रता में आकर कुछ भी बोलने और कोई भी व्यवहार या निर्णय लेने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपका न केवल व्यापार और बल्कि आपका निजी जीवन भी प्रभावित हो सकता है। शनि पूरे वर्ष तीसरे भाव में रहकर आपको साहस और पराक्रम देंगे। यदि आप इस वर्ष अपने आलस्य को छोड़ देंगे तो जीवन में बहुत कुछ प्राप्त कर पाएंगे। राहु पूरे वर्ष आपके चौथे और केतु दशम भाव में बने रहेंगे जिससे करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नौकरी के लिए वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके सामने कई बार ऐसी स्थिति आएगी कि जब आपका मन काम में नहीं लगेगा लेकिन किसी भी तरह की गड़बड़ी करने से बचें। विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। देव गुरु बृहस्पति की कृपा से आप अच्छी शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। वर्ष का उत्तरार्ध भी ठीक-ठाक व्यतीत होगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।
मकर राशिफल
शनि दूसरे भाव में पूरे वर्ष बने रहने के कारण आर्थिक रूप से आपको मजबूत बनाते रहेंगे। आप चुनौतियों से डरेंगे नहीं और उनका डटकर सामना करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। देव गुरु बृहस्पति 1 मई तक चौथे भाव में रहकर पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएंगे और करियर को भी सफलता देंगे। 1 मई से आपके पंचम भाव में जाकर संतान संबंधित समाचारों के कारण बन सकते हैं। पूरे वर्ष आपके तीसरे भाव में रहकर आपके जोखिम लेने की प्रवृत्ति को बढ़ाएंगे और आपके व्यापार में भी आपको अच्छी सफलता प्रदान कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगी और आपका अपने प्रियतम से जुड़ाव होगा। एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। करियर में अच्छी सफलता इस वर्ष आपको मिल सकती है जबकि विद्यार्थियों को मेहनत और एकाग्रता से आगे बढ़ने पर दक्षता बढ़ेगी और पढ़ाई में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा वाले विद्यार्थियों को कुछ व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ सावधानियां रखनी आवश्यक होंगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष अनुकूल रहेगा।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बहुत कुछ प्रदान करने वाला वर्ष साबित होगा। आपके राशि स्वामी शनि देव आपकी ही राशि में पूरे वर्ष बने रहेंगे। यह आपके लिए हर तरीके से शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके जीवन में अनुशासन बढ़ेगा। आप हर काम को पूरी लगन और मेहनत से करेंगे जिससे कार्य क्षेत्र में भी अपना अच्छा स्थान बना पाएंगे। आपकी मेहनत आपको अन्य लोगों से आगे रखेगी। देव गुरु बृहस्पति 1 मई तक आपके तीसरे भाव में रहकर आपकी आमदनी में बढ़ोतरी का कारण बनेंगे और आपके वैवाहिक जीवन में भी अनुकूल समय का आगमन होगा। करियर के मामले में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। शनि महाराज आप से मेहनत कराएंगे जो आपको नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्रदान करेगी। विद्यार्थियों को जागरूकता की कमी से जूझना पड़ेगा और इस साल की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। वित्तीय तौर पर यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। धन व्यय करने पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनुकूलता रहेगी।
मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अच्छी संभावनाएं लेकर आने वाला है। आपकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत से ही आपके दूसरे भाव में रहेंगे और आपके धन और आपके कुटुंब की रक्षा करेंगे। ससुराल पक्ष से भी आपके संबंध बढ़िया होने लगेंगे। विदेश यात्रा इस वर्ष होने के प्रबल योग हैं इसलिए इसकी तैयारी पूरी करके रखें। वर्ष की शुरुआत प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगी। मंगल महाराज की दृष्टि पंचम भाव पर होने पर हल्की-फुल्की समस्याएं आ सकती हैं। वर्ष के बीच में थोड़ी सावधानी रखनी होगी, जब सूर्य और मंगल का प्रभाव रिश्तों में खटास बढ़ा सकता है। आपके प्रियतम को इस वर्ष स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। समस्याओं के बावजूद आप पढ़ाई पर ध्यान देकर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियां रहने वाली हैं इसलिए आपको सावधानी रखनी होगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
