20 सितंबर, शुक्रवार राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

20 सितंबर, शुक्रवार राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

आज का दिन थकावट भरा साबित होगा। आज मित्रों के साथ परेशानियों को शेयर करेंगे। आज घर में कोई बड़ी वस्तु की खरीदारी हो सकती है। रुपयों के मामले में आज सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि

आज स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर साबित होगा। नए कार्यों के प्रति रुचि जागृत होगी। आज परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज मानसिक तनाव होने से थोड़ा परेशान रहेंगे ।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आएगा। आज जो भी कार्य करेंगें उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपके कुशल वाणी व व्यवहार से सभी लोग आपकी ओर आकर्षित होंगें। लेकिन आज किसी पुरानी गलती से पर्दा उठने के कारण आप शर्मिंदा हो सकते हैं।

कर्क राशि

आज कोई भी कार्य करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें। विरोधियों से आज सावधान रहने की आवश्यकता है। आज धन संबधी परेशानियों से राहत मिलेगी। आज पिताजी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

सिंह राशि 

आज अपने कार्यों में ध्यान देने की आवश्यकता है। आज अटके कार्य पूरे होने के आसार है। कार्यक्षेत्र में आज किसी से बहस आदि हो सकती है। कुछ पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रह सकते हैं

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा साबित होगा। अटके कार्य बनने से खुशी होगी। मित्रों के साथ मौज मस्ती में दिन व्यतीत होगा। यात्रा पर जाने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

तुला राशि

आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज व्यापार में लाभ के योग है । मित्रों से किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। रुका धन मिलने के आसार है। घूमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

वृश्चिक राशि

आज कायों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवारिक जिम्मेदारियों के बढ़ने से थोड़ा परेशान रहेंगे।

धनु राशि


आज व्यर्थ के विवादों से दूर रखें। जीवन साथी का आज पूरा सहयोग मिलेगा। अटके कार्य बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। व्यापार में आज दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा।

मकर राशि

आज के दिन आपको जोखिम उठाने से बचना होगा। आपको अपने बॉस से किसी वाद विवाद में पडने से बचना होगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां में दिल दे सकते हैं, जिस कारण जीवनसाथी आपसे नाराज रहेगी।

कुंभ राशि


आज व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आज घर से कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। नौकरी में आपके कामों की सराहना होगी। आज स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

मीन राशि

आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपको विवाद में पड़ने से बचना होगा। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कानूनों मामलों से छुटकारा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *