15 अगस्त गुरुवार राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

15 अगस्त गुरुवार राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। आज आपको जरूरी कार्यों के लिए मित्रों की सहायता पड़ सकती है। परिवार में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आज उधार लेने से बचें।

वृषभ राशि

आज आप दिन भर तनाव में रह सकते हैं। परिवारिक कलह से बचने के लिए मेडिटेशन पर ध्यान दें। आज बड़े निवेश करने से बचें। आज मित्रों और किसी परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है।

मिथुन राशि

आज आप किसी नए कार्य की शुरुवात करने से बचें। आज परिवार में भाई बहनों से कुछ मन मुटाव आ सकता है। आज जीवनसाथी से कोई बहस हो सकती है। आज मन से ईर्ष्या की भावना को हटा के कोई भी कार्य को अंजाम दें।

कर्क राशि

आज का दिन कुछ विशेष कार्य करने के लिए साबित होगा। आपको अपने पिताजी से व्यापार से जुड़े मामलों में सलाह ले सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन दिन मान सम्मान में वृद्धि लाने वाला रहेगा। आज व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। आज परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आज अपना काम आप स्वयं से ही करें दूसरों पर ना छोड़ें।

कन्या राशि

आज का दिन थकावट भरा रहेगा। आज कोई बड़े कार्य पर अगर निवेश करते हैं तो लाभ होगा। आज परिवार में आपसी सहमति ना होने से परिवार का वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा।


तुला राशि

आज अप पुराने विवाद में ना उलझे, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं । आज अपने जीवनसाथी से बातों को शेयर करें। आज बड़ी वस्तु आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज, आप परिवार में चल रही परेशानियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। आज परिवार में सभी आपकी बातों को सुनेंगे। आज आप अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर साबित होगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी।कोई कानूनी मामला यदि आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें भी  आपको जीत मिलेगी।

मकर राशि

आज का दिन किसी नए कार्य की शुरुवात के लिए अच्छा साबित होगा। आज आप अपने व्यवहार और वाणी में नियंत्रण बनाए रखें। आपके घर में आज किसी  मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।


कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य साबित होगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आज मन पुरानी बातों को लेकर परेशान रहेगा। आज अपने और परिजनों की सेहत को नजरंदाज ना करें।

मीन राशि

आज का दिन मिला-जुला साबित होगा। आज व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य संबंधी मामले से जुड़ी समस्या आज दूर होगी। आज वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *