15 अक्टूबर, मंगलवार राशिफल : जानें आज का राशिफल

15 अक्टूबर, मंगलवार राशिफल : जानें आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लाने वाला साबित होगा। वाद विवाद की स्थिति से आज बचना ही बेहतर रहेगा। आज बड़ों की बातों का आपको सम्मान करना होगा। आज सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा ।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव भरा रहेगा। आज अचानक कोई खुशी मिलेगी । आज परिजनों की बातों का सम्मान करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरंदाज ना करें।

मिथुन राशि

आज वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज कार्य में फोकस करें नहीं तो परेशानी होगी। आज अचानक किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि

आज कोई भी कार्य करने से पहले सोच विचार करना होगा वाहनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। किसी अपनों की बात का बुरा लग सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से सभी कार्य पूरे होंगें।

सिंह राशि

आज का दिन खर्चों में वृद्धि दिलाने वाला साबित होगा। आज कैरियर को लेकर अधिक सोच विचार करेंगे । आज परिवारिक लड़ाई झगड़ों से बचें।

कन्या राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कहीं से लाभ मिल सकता है। आज जोखिम पूर्ण कार्य करने से बचें। आज आस पास रह रहे लोगों से सावधानी बरतें ।

तुला राशि

आज आपका दिन सामान्य साबित होगा । आज कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आज कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। व्यापार में भी आज लाभ के योग हैं।

वृश्चिक राशि

आज आपकी नए कार्यों में रुचि बनी रहेगी। आपके लिए माता पिता की राय में चलना बेहतर साबित होगा। आज तरक्की मिलेगी।  परिजनों में स्नेह बढ़ेगा।

धनु राशि

आज आपको वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आज ससुराल पक्ष का कोई सदस्य आपसे सलाह ले सकता है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सुखमय भरा साबित होगा। आज जीवनसाथी से कुछ नाराज रह सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन किसी नए कार्य की शुरुवात के लिए अच्छा साबित होगा। आज व्यापार में लाभ के योग दिख रहे हैं। आज आपको किसी अपनों से उपहार मिल सकता है।

मीन राशि

आज का दिन परेशानी भरा साबित होगा। नए कार्य की शुरुवात करने से पहले सोच विचार कर लें। किसी परिवारिक सदस्य के व्यवहार से आज समस्या होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *