31 जुलाई बुधवार का राशिफल: जानें किस राशि को बरतनी होगी आज सावधानी
मेष राशि
आज परिवारिक समस्याओं को लेकर कुछ तनाव हो सकता है।आज अपनी महत्वपूर्ण जानकारी औरों को ना बताएं। आज परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की खराबी के कारण परेशान रहेंगे। आज कोई मित्र घर पर आ सकता है।
वृषभ राशि
आज आप किसी बड़े से सलाह मशवरा करके ही कार्य करें। आज व्यापार में बहुत अधिक धन लगाने की गलती ना करें। आज आप मित्रों से सहयोग ले सकते हैं। आज कहीं से धन मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि
आज का दिन काफी खुशनुमा साबित होगा। आज कोई नया कार्य की शुरुवात करना आपके लिए बेहतर होगा। आज नौकरी में भी पदोन्नति मिल सकती है। आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि
आज का दिन आपकी संतान के लिए काफी बेहतर साबित होगा जिससे आपको भी अपार प्रसन्नता मिलेगी। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज किसी बड़ी वस्तु की खरीदारी करना आपके लिए बहुत अधिक बेहतर साबित नहीं होगा।
सिंह राशि
आज का दिन सावधानी व सतर्कता बरतने वाला रहेगा। आज नए वाहन व संपति खरीदने के योग बन रहे हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। आज परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से मन परेशान रहेगा।
कन्या राशि
आज का दिन तनाव भरा रहेगा। आज आप बनती बातों को ना बिगाड़ें। आज कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को सुना जाएगा। आज आपको बीती बातों को लेकर टेंशन होगी।
तुला राशि
आज का दिन तरक्की की राह पर आगे बढ़ने वाला साबित होगा। व्यापार में लम्बे समय से चल रही डील आज पक्की होने के आसार है। आज धन लाभ भी होगा।
वृश्चिक राशि
आज कोई भी कार्य सोच समझकर करें। आज परिजनों की बातों की अनदेखी ना करें। आज द्वेष ईर्ष्या से दूर रहें। आज धान उधार लेने से भी परहेज करें।
धनु राशि
आज का दिन मिला जुला साबित होगा। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आज माताजी से किसी बात को लेकर बहस ना करें।आज व्यापार में तरक्की मिलेगी।
मकर राशि
आज का दिन सामान्य साबित होगा। आज परिजनों से कोई निराशाजनक सूचना मिलने से मन परेशान रहेगा। आज धन की समस्या दूर होगी। आज नए कार्य की शुरुवात करने से पहले सोच विचार कर लें।
कुंभ राशि
आज आपके सोचे समझे कार्य सभी पूरे होंगें। आज नए संपत्ति आदि खरीदने के योग हैं।परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने के योग बनते दिख रहे हैं।
मीन राशि
आज आपको अपनी पुरानी गंदी आदतों पर सुधार करना होगा। बेवजह किसी पर अपनी चिड़चिड़ाहट नहीं उतारनी है। आज स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं बढ़ सकती है।