देश का सबसे लंबा समुद्री पुल मुंबई में तैयार, पीएम मोदी आज करेंगें उद्घाटन

India's longest sea bridge Atal Setu

देश का सबसे लंबा समुद्री पुल अटल सेतु the Atal Setu बनकर तैयार है। जिसका पीएम मोदी आज उद्घाटन करेंगे। इस समुद्री सेतु का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।

यह समुद्री पुल 22 किलोमीटर लंबा है जिसका करीब साढ़े 16 किलोमीटर हिस्सा समुद्र में है। मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाले देश के सबसे बड़े समुद्री पुल का उद्घाटन आज पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा।बता दें कि इसका निर्माण साल 2018 में शुरू किया गया था। कोविड-19 के कारण इसके निर्माण में आठ महीने की देरी हुई। इसे 4.5 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था । BQ Prime की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (Japan International Cooperation Agency) नामक कंपनी ने पुल बनाने में लोन देकर सहायता की है।

20 मिनट में दूरी होगी तय

22 किलोमीटर लंबे पुल से दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय करने में अब महज 20 मिनट समय लगेगा। जिसमें कि अब तक लगभग 2 घंटे लगते थे। ₹18,000 करोड़ की लागत से बनी मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक यानी यह पुल मुंबई के सेवरी से शुरू होती है और रायगढ़ जिले के उरण तालुका के न्हावा शेवा में समाप्त होती है। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के ज़रिए पुणे, गोवा और बेंगलुरू तक की दूरी भी कम हो जाएगी।

India's longest sea bridge Atal Setu
The Atal Setu

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुल पूरी तरह ऑपरेशनल होने के बाद एक दिन में इस पुल से 70,000 गाड़ियां गुज़रेंगी। मगर भारत के इस लंबे समुद्री पुल पर सभी गाड़ियां नहीं चल पाएंगी, क्योंकि कुछ गाड़ियों को इस पर चलने की अनुमति नहीं है। मुंबई पुलिस ने कहा कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे होगी, जबकि मोटरबाइक, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टर को समुद्री पुल पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एक अधिकारी के मुताबिक, इस मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनीबस और टू-एक्सल बसों जैसे वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। उन्होंने कहा कि पुल की चढ़ाई और उतरने के वक्त गाड़ियों की गति सीमा 40 किमी प्रति घंटे तक सीमित रहेगी।

अधिकारी के मुताबिक, मुंबई की ओर जाने वाले मल्टी-एक्सल भारी वाहनों, ट्रकों और बसों को ईस्टर्न फ्रीवे पर एंट्री नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन वाहनों को आगे की आवाजाही के लिए मुंबई पोर्ट-सिवड़ी निकास (निकास 1 सी) का उपयोग करना होगा और ‘गाडी अड्डा’ के पास एमबीपीटी रोड लेना होगा। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, ऑटो, ट्रैक्टर, जानवरों द्वारा खींचे जाने वाले वाहन और धीमी गति से चलने वाले वाहनों के लिए कोई प्रवेश नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *