सिंचाई विभाग में कार्यरत कर्मचारी छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

नशे में डायल 112 में झूठी सूचना Free image.com

सिंचाई विभाग में कार्यरत कर्मचारी छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

पुलिस ने छह ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है साथ ही 7120 रुपये भी बरामद हुए है।

छह ग्राम स्मैक बरामद

उत्तराखंड के किच्छा में पुलिस ने स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान एसआई राजेन्द्र पन्त बंडिया की और विजय कुमार व अजय कुमार के साथ जा रहे थे। तभी एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। जिस पर पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस को उसके पास से छह ग्राम स्मैक बरामद हुई। साथ ही 7120 रुपये भी मिले।

केस दर्ज

सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुरेश तिवारी निवासी वार्ड 9 कोटी अठवाला थाना रानी पोखरी, जिला देहरादून, हाल पता सिंचाई विभाग अल्मोड़ा में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत बताया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *