जनता की सुविधा देखते हुए बसों का संचालन केमू/रोडवेज स्टेशन से करने हेतु देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अल्मोड़ा में आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रोड बस स्टॉप पर दिव्यांग बुजुर्गों एवं महिलाओं की सुविधा हेतु बसों का संचालन निधारित समय से आधा घंटा पहले व गन्तव्य स्थानों को जाने वाली बसों का संचालन केमू/रोडवेज स्टेशन से करने हेतु एक प्रार्थनापत्र डीएम को सौंपा।
कर्नाटकखोला से बस अड्डो तक जाने के लिए अन्य कोई सुविधा शासन द्वारा उपलब्ध होने से जा पाना सम्भव नहीं
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में परिवहन निगम की बसों का संचालन शहर से 10 किमी दूर कर्नाटकखोला बस स्टेशन से शुरू करने की कवायद शुरू की जा रही है। जिसके कारण दिव्यांग, शारीरिक रूप से अक्षय व्यक्तियों, बुजुर्गों, वरिष्ठ नागरिकों, वृद्ध महिलाओं, बच्चों को अन्य राज्यों के लिए जाने हेतु काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटकखोला से बस अड्डो तक जाने के लिए अन्य कोई सुविधा शासन द्वारा उपलब्ध होने से जा पाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। शहर के बस अड्डे तक जाने के लिए टैक्सी वाहन, कार आदि द्वारा अनावश्यक शुल्क की माँग की जाती है जो कि सबके लिए सम्भव नहीं हो पाता है। शहर में वनडे व्यवस्था से भी बस अड्डे से माल रोड बस स्टॉप तक बस लाने के लिए शहर का लगभग 10 किमी० चक्कर लगाना पढ़ता है, जिसके कारण वृद्ध विकलांगजनों एवं यात्रियों को विभिन्न स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से भी गुजरना पड़ता है।
कहा कि व्यापार के लिए अगर माल रोड पर बस आयेगी ही नहीं तो व्यापार प्रभावित होगा क्योंकि अल्मोड़ा शहर की मुख्य बाजार माल रोड के पास ही है। इससे स्थानीय व मिठाई व्यापार भी प्रभावित होगा। इससे लोकल फॉर वोकल भी प्रभावित होगा। साथ ही ग्रामीण इलाकों से आने वाले नागरिक बाजार नहीं आयेंगे। इससे व्यापार प्रभावित होगा। स्थानीय लोग जो कि बाजार में व्यापारियों के यहाँ तथा बाजार में रोजगार हेतु कार्य करते हैं। उनका रोजगार भी छीन जायेगा।
वृद्धमहिला दिव्यांग बच्चों के लिए आईएसबीटी तक जाना बड़ी परेशानी का कारण
कहा कि वृद्धमहिला दिव्यांग बच्चों के लिए आईएसबीटी तक जाना बड़ी परेशानी का कारण है। ऐसे में माल रोड ही सही रहेगा। माल रोड के आसपास अस्पताल क्लीनिक ज्यादा मात्रा यानि 90 प्रतिशत से अधिक है। एक मेडिकल कालेज को छोड़कर। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग इलाज के लिए प्रतिदिन यही आते है। अतः माल रोड ही सही स्थान है। इससे पूर्व में भी विनीत तोमर पूर्व जिलाधिकारी (अल्मोड़ा) से इस विषय पर बात की गयी थी जिससे उपयुक्त सभी बिन्दुओं को मद्देनजर रखते हुए यह निर्णय किया गया था कि रोडवेज की बस 10 मिनट के लिए माल रोड पर आयेगी, जो एक समय पर केवल एक बस की परमिशन दी गयी थी, जिससे जाम की स्थिति भी न हो और यात्रियों को असुविधा भी न हो। जिस पर डीएम अंशुल सिंह से निवेदन किया है कि उक्त निर्णय को यथावत रखा जाय।
यात्रियों के लिए आईएसबीटी से आना बड़ा परेशानी वाला काम
टैक्सी स्टैण्ड एवं केएमओयू माल रोड पर ही है। महानगर जैसे दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ चंडीगढ़ से आने वाले यात्रियों के लिए आईएसबीटी से आना बड़ा परेशानी वाला काम है। माल रोड अल्मोडा शहर के बीच में स्थित है। जहाँ से हर स्थान को जाने के लिए टैक्सी, बस आसानी से मिल जाती है तथा माल रोड से ही यात्रियों के लिए के.एम.ओयू की बस व टैक्सी मिलती है।
अन्य स्टेशन जैसे धारानौला आदि भी माल रोड से ही नजदीक पड़ता है। वहीं अल्मोड़ा शहर की 10 प्रतिशत आबादी माल रोड के आसपास ही रहती है। यहीं की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार माल रोड से आना-जाना सुगम रहता है। माल रोड के आसपास बैंक सरकारी दफ्तर स्कूल कालेज आदि स्थित है अंत यहीं से संचालन सुमम रहेगा। माल रोड से आसानी से ई-रिक्शा आदि मिल जाते हैं, जिससे आने-जाने व सामान ले जाने की सुविधा रहती है।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने की ये मांग
जनहित को देखते हुए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने मांग की है कि अल्मोड़ा से अपने स्थानों को जाने वाली गाड़ियों का संचालन वरीयता के आधार पर समय से आधा घंटा पहले अल्मोड़ा स्टेशन से करे, जिससे कि विकलांग व्यक्तियों को कर्नाटकखोला बस स्टेशन जाने में जो दुविधा उत्पन्न रही है उससे भी निजात मिल सकेगा और साथ-साथ मनमाने किराये का बोझ भी उनमें नहीं पड़ेगा। कहा कि इस संबंध में अतिआवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
