जानें रविवार का राशिफल, किस राशि के लिए दिन रहेगा सर्वोत्तम


जानें रविवार का राशिफल, किस राशि के लिए दिन रहेगा सर्वोत्तम

मेष राशि

मेष जातक वालों को आज सहकर्मियों के साथ समर्थन बना रहेगा। आज आपको जोखिम के कार्यों से बचना होगा। आज आपके परिस्थिति चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। सेवाक्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा और सेवाक्षेत्र में गति बनाए रखेंगे।  उपाय: आज आपको भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य दे।

वृष राशि

वृष राशि वालों का आज बौद्धिक एवं व्यावहारिक पक्ष मजबूत होगा. महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर फोकस बना रहेगा। निजी विषयों और संबंधों में सहजता बढ़ाएंगे। प्राथमिक शि़क्षा से जुडे़ प्रयासों में आगे रहेंगे। सकारात्मकता बनी रहेगी। आज व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर होगा। आज आप ओम् सूर्याय नमः आदित्याय नमः भास्कराय नमो नमः का जाप करें।

मिथुन राशि

आज आपके घर में भौतिक सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। जिम्मेदारों और वरिष्ठों से सामंजस्य रहेगा।अतिथि का आगमन संभव है। आवश्यक कार्यां पर फोकस बढ़ाएंगे. मेलजोल की भावना बढ़ेगी। उपाय: आज आप बड़ों का सम्मान करें और आशीर्वाद लें

कर्क राशि

आज आप सामाजिक गतिविधियों से जुड़ाव बढ़ाएंगे। साहसिक मामलों में गति आएगी। लक्ष्य पर फोकस रखेंगे। चर्चा संवाद में सफलता पाएंगे। संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।


कन्या राशि

आज आप सभी मामलों के समाधान में लगे रहेंगे। कला कौशल और रचनात्मकता पर जोर होगा. हितलाभ बढ़त पर रहेंगे। उद्योग व्यापार में उछाल आएगा। नवाचार की सोच रहेगी। विनम्र और मधुर व्यवहार रहेगा। सीख सलाह बनाए रहेंगे। उपाय: आज आप बड़ी सोच रखें। और सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

सिंह राशि

आप आज सभ्यता संस्कार और परंपराओं को बढ़ावा देंगे। कुलपरिवार में अनुकूलन बढे़गा। संसाधनों को जुटाने पर जोर देंगे. सक्रियता और सद्भावना से सबका मन जीतेंगे। उपाय: श्रेष्ठ कार्यां के लिए रुचि बढ़ाएं ।

तुला राशि

आज आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।  विभिन्न कार्यां के लिए उचित समय का इंतजार करें। बजट से अधिक खर्च करने से बचें। समाज और  रिश्तों में विनम्रता बनाए रहें. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। उपाय: भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य दें और  ओम् सूर्याय नमः आदित्याय नमः भास्कराय नमो नमः का जाप करें।

वृश्चिक राशि

आज आपके आर्थिक लाभ उछाल पर बना रहेगा। आज आप कार्य विस्तार के प्रयास बढ़ाएंगे।महत्वपूर्ण मामलों में सफलता पाएंगे। वाणिज्यिक विषयों में गति आएगी। करीबी मददगार रहेंगे। उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. ओम् सूर्याय नमः आदित्याय नमः भास्कराय नमो नमः का जाप करें।

धनु राशि

आज आप व्यवस्था का लाभ उठाएंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विभिन्न मामलों में गति आएगी। कार्यक्षेत्र में सभी सहयोगी होंगे. शुभकार्यां को बढ़ावा देंगे। संपर्क संवाद बढ़ाने का भाव रहेगा। उपाय: आज आप सहयोगी भाव बढ़ाएं। भगवान भास्कर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

मकर राशि

आज आप कार्य व्यापार में संतुलन बनाए रखें। सबके हित और कल्याण का भाव रहेगा। रचनात्मक कार्यां एवं यात्राओं से जुड़ेंगे। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।  जनभागीदारी बढ़ाने का समय बना हुआ। उपाय: जनहित से जुडे़ रहें। भगवान भास्कर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

कुंभ राशि

आज आप व्यवस्था और नियमों के पालन में रुचि बनाए रखें। कार्यगत परिस्थितियां प्रभावित रहेंगी। पेशेवरों का साथ बनाए रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़े जन बेहतर करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। व्यक्तिगत कार्य प्रभावित रहेंगे। उपाय: सहकार को बढ़ावा दें। आदित्याय नमः भास्कराय नमो नमः का जाप करें।

मीन राशि

आज आप मेलजोल बढ़ाने का प्रयास करेंगे। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। मित्रों सहकर्मियों में विश्वास रखेंगे।औद्योगिक गतिविधियां बनाए रखेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। उपाय: ओम् सूर्याय नमः आदित्याय नमः भास्कराय नमो नमः का जाप करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *