जानें आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे……………..

जानें आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे……………..

मेष


आज का दिन पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने का है। प्रॉपर्टी से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें। मन उत्साहित रहेगा, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है।

वृषभ


तेजी से काम करने का दिन है। धन संबंधी फैसले सोच-समझकर लें। वाणी का प्रयोग सावधानी से करें, खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कहीं दूर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

मिथुन


वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे और आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने समय का अच्छे कार्यों में उपयोग करें। व्यापार से जुड़े काम बनेंगे।

कर्क


भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन किसी से मतभेद हो सकता है। कोर्ट केस में सफलता मिलने की संभावना है। सेहत पर ध्यान देना होगा। हर काम सावधानी से करें, व्यापार में नुकसान हो सकता है।

सिंह


आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा, लेकिन सेहत को लेकर चिंता रहेगी। रुके हुए काम बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ की संभावना है।

कन्या


धन की स्थिति में सुधार होगा। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, इसलिए अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। धार्मिक कार्यों में समय बिताएं।

तुला


मेहनत का फल प्राप्त होगा और रुके हुए काम बनेंगे। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिवार को और वक्त देना होगा। क्रोध से बचें। व्यापार में निवेश के लिए उत्तम समय है।

वृश्चिक


रुके हुए काम पूरे करने का दिन है। किसी से विवाद हो सकता है, इसलिए कर्ज लेकर कोई काम न करें। सेहत के मामले में सावधान रहें। अपने परिवार की सलाह से फैसले लें। व्यापार में लाभ होगा।

धनु


हर काम सावधानी से करें और अपने समय का सही उपयोग करें। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। अपने काम को और समय देना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार से जुड़े काम बनेंगे।

मकर


कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कहीं दूर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। धन लाभ के प्रयास सफल होंगे। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन व्यापार में खर्चे बढ़ सकते हैं।

कुंभ


अपनी आय बढ़ाने का प्रयास करें। मन से नकारात्मक विचार दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। मेहनत के मार्ग पर चलने से लाभ होगा।

मीन


हर काम सोच-समझकर करें। कठोर वाणी के प्रयोग से आपकी छवि बिगड़ सकती है, इसलिए सावधान रहें। धन के मामले में सफलता मिलेगी। मित्रों की मदद से काम बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *