जानें आज का राशिफल और शुभ रंग

मेष राशि


दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी. राजनीति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे. इसके अलावा कार्य योजना का विस्तार होगा और व्यापारिक शत्रु परास्त होंगे. साथ ही नए अनुबंधों से कीर्ति बढ़ेगी.


वृषभ राशि


आज आपके प्रयासों से यश में वृद्धि होगी. साथ ही किसी मित्र से मिलकर अच्छा लगेगा. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले शत्रु परास्त होंगे. घर में शांति बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में नम्रता लाएं।

मिथुन राशि


आर्थिक निवेश में हान‍‍ि का भय सताएगा. इसके अलावा माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी. आज आपकी कुंडली में धन लाभ के योग हैं. साथ ही विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा.

कर्क राशि


आपकी लापरवाही से रोग तथा कष्ट का भय बना रहेगा. साथ ही बिना सोचे-समझे काम करने से हानि होने की संभावना बनी रहेगी. इसके अलावा पुराने विवाद सक्रिय हो सकते हैं.


सिंह राशि


महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध से परेशान होंगे, जिस दौरान आपका धैर्य ही काम आएगा. इसके अलावा आर्थिक निवेश से लाभ होने की संभावना कम है. दिनभर स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. यदि आज आप उधार लेने-देने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा.


कन्या राशि


आपकी सही रणनीति से शत्रु परास्त होंगे. साथ ही आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी. इसके अलावा सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ होगा. दिन खत्म होने से पहले घर में मेहमानों का आगमन होना संभव है.


तुला राशि


आज आपको समाज में मान तथा यश की प्राप्ति होगी. साथ ही शत्रु दूर रहेंगे. हालांकि, कोई प्रियजन आपसे नाराज हो सकता है. इसके अलावा मांगलिक आयोजन के चक्कर में धन खर्च होगा.

वृश्चिक राशि




समय की अनुकूलता के कारण कुछ कार्य पूरे होंगे. साथ ही कुंडली में व्यवसायिक लाभ के योग हैं. हालांकि, पुराने रोग उभरने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें.


धनु राशि


अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे, लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी. इसके अलावा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न होने के योग हैं. आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. इसके अलावा यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है.


मकर राशि


दिन की सार्थकता को समझें और अपने उद्देश्य के प्रति कार्य करें. व्यवसायिक कार्य में लाभ के अवसर बनेंगे. हालांकि, निजी संबंधों में धैर्य की आवश्यकता है.


कुंभ राशि


लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे और धन लाभ होगा. इसके अलावा आपके वर्चस्व को देखकर शत्रु शांत होंगे. दिन खत्म होने से पहले पुराने मित्रों से मुलाकात भी आज होगी.

शुभ रंग- काला


मीन राशि


आज निजी खर्च बढ़ सकते हैं. इसके अलावा जरूर कार्य के सिद्ध न होने से चिड़चिड़ापन रहेगा. यदि आज आप विवादों से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *