जानें किस राशि पर रहेगी विष्णु जी की कृपा, बारह राशियों का राशिफल

जानें किस राशि पर रहेगी विष्णु जी की कृपा, बारह राशियों का राशिफल

हमारी दिनचर्या में राशियों का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं आज गुरुवार के दिन विष्णु जी की किस राशि पर कृपा बरसेगी। 

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। ऑफिस से आप को  किसी बात का तनाव हो सकता है। जिससे आप कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसम बदलाव के चलते आपका स्वास्थ्य में दिक्कतें आ सकती है। आज विद्यार्थियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
 


वृषभ

आज आप समय से पहले अपने ऑफिस के कार्य को निपटा लेंगे। जिससे आपको परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर आपको परेशानी होगी। व्यापारियों के लिए आज दिन कुछ खास साबित नहीं होगा। और वैवाहिक जीवन वाले आज किसी और की बातों पर विश्वास ना करें नहीं तो रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है।

मिथुन राशि

आज आपको दफ्तर के कामों में प्रशंसा प्राप्त होगी। और तरक्की के आसार भी हैं आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, खान पान का उचित ध्यान रखें। व्यापारियों का व्यापार ठीक-ठाक चलेगा, आज व्यापार में आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, विद्यार्थियों को करियर को लेकर सावधान रहने की आश्बश्यता है। 

कर्क राशि

आज आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा जिससे प्रसन्नता होगी। आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। इसलिए आप अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। व्यापारियों को ना  ही मुनाफा होगा और ना हीं किसी प्रकार का कोई घाटा होगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।  नौकरी वालों का दफ्तर में कामकाज एकदम ठीक चलेगा, किसी प्रकार का कोई मानसिक तनाव नहीं रहेगा। यदि आप बहुत समय से बीमार चल रहे हैं तो आपको अच्छे से डॉक्टर से सलाह लेनी होगी,व्यापारियों को सावधानी बरतनी होगी। युवा करियर की ओर पूरा फोकस रखें।

कन्या राशि

आज कन्या राशि वाले जातकों का दिन ठीक ठाक रहेगा।आज आपको सेहत आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। व्यापार के प्रति भी थोड़ा सा सावधान रहें। आज आप अपने  धन का निवेश करने से पहले इससे पहले कई बार सोचे तो अच्छा रहेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ शाम को कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

तुला राशिफल

आज आपका दिन कुछ तनाव भरा रह सकता हैं आज आपके दफ्तर में कार्य की अधिकता के कारण आपको थकावट हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य एकदम फिट रहेगा, किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा। वहीं युवा जातक आज घूमने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं वैवाहिक जीवन में थोड़ा अनबन होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

आज आपके ऑफिस में अधिकारी किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज व्यापारियों को उनके व्यापार में कल अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई पर बहुत अधिक ध्यान दें। गलत दोस्तों के संघर्ष से दूर रहें, अन्यथा आपका मन भटक सकता है।

धनु राशि

आज का दिन बहुत अधिक अच्छा रहेगा, आज आपको नौकरी के संबंध में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपका  मन भी परेशान रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज व्यापारियों को अधिक लाभ प्राप्त होगा। वहीं युवाओं को करियर को लेकर नए अवसर प्राप्त होंगें।

मकर राशि

आज नौकरी वालों को बहुत अधिक प्रशंसा मिल सकती है, जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। व्यापारियों का व्यापार ठीक ठाक चलेगा। युवा जातक कल यदि कहीं बाहर रहकर पढ़ाई करना चाहते हैं आज आप वाहन चलाते समय थोड़ी सी सावधानी बरतें।

कुंभ राशि

आज आपका दिन कुछ तनाव भरा रह सकता है। आज आप ऑफिस का कार्य सोच विचार कर भली भांति करें अन्यथा आप किसी बहस में फस सकते हैं। आज आपके पैरों में तकलीफ हो सकती है। आज आपको अपने व्यापार में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज विद्यार्थी अपने करियर में विशेष ध्यान दें।

मीन राशि

आज मीन राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में  तरक्की के अवसर प्राप्त होंगें। आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आज घंट निवेश करना आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। आज आपको तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *