अल्मोड़ा: 20 सितंबर से लगेगा नंदा देवी मेला, 27 को उठेगा डोला

अल्मोड़ा में मां नन्दा देवी मंदिर एवं‌ नन्दा गीता भवन द्वारा नन्दा देवी मेला 2023 में आयोजित होने वाले सभी कार्य क्रम की रुप रेखा सर्वसम्मति से तय की गई।

मेले में खास होंगे कार्यक्रम

यह मेला 20 सितंबर से शुरू होगा। 27 सितंबर को डोला उठेगा। साथ ही इस बार माता की मूर्ति के लिए फलसीमा से केले के पेड़ों को पुजा पाठ कर नन्दा देवी परिसर में लाया जाएगा। उसके बाद मां नन्दा देवी की मूर्ति तैयार की जायेगी। तब पश्चात फिर मूर्ति की प्राण, प्रतिष्ठा कर मन्दिर में सुशोभीत कर स्थापना की जायेगी। इस बार का मेला कुछ खास होने वाला है। जिसमें माता के श्रद्धालु भारत के हर कोने कोने से आने वाले हैं। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम नन्दा देवी प्रांगण ओर एडम्स फ़ील्ड में  होने वाले हैं। साथ ही दुकाने भी दोनो जगहों पर लगाने का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा भी कई तरह के अलग-अलग प्रतियोगिता भी आयोजित होने वाले हैं। व्यापार मंडल ने भी इस बार शोभा यात्रा में आयोजित बाजार में साज ,सज्जा व जलपान कि व्यवस्था अपनी तरफ से करवाने की  घोषणा की है। साथ ही मेला समिति को अपना पूरा सहयोग देने का आह्वान किया है। व्यापार मंडल के आह्वान पर फोटो प्रदर्शनी व अन्य कार्यक्रम मल्ला महल में भी करवाने का मेला समिति ने भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *