अल्मोड़ा में आइ फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में इन दिनों आम मरीजों की आंखों के आपरेशन ठप पड़ गए हैं। आइ फ्लू से इंफेक्शन न फैले इसके लिए आंख के आपरेशन बंद पड़े हैं। मरीजों को नेत्र आपरेशन के लिए बेस या फिर हल्द्वानी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज की अच्छी सुविधाएं
जिला अस्पताल में मरीजों को आपरेशन की अच्छी सुविधाएं मिल रही थी। नेत्र से संबंधित मरीजों के सप्ताह में आपरेशन के लिए दिन निर्धारित थे। इस दौरान महीने भर में 40 से अधिक नेत्र रोगियों के आपरेशन हो रहे थे। लेकिन बीते अगस्त माह में आइफ्लू की दस्तक और निर्माणाधीन ओटी के चलते आंखों के आपरेशन पूरी तरह से बंद हो गए।
