स्वतंत्रता दिवस खेल कूद प्रतियोगिता का रामलीला समिति ने किया शुभारंभ
श्री रामलीला समिति महानगर द्वारा 2 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक होने वाली स्वतंत्रता दिवस खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आज कैरम प्रतियोगिता से हुआ । इस प्रतियोगिता में 58 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी अनिल अस्थाना ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमें आपस में जोड़ता है और रामलीला समिति प्रत्येक वर्ष इस तरह का आयोजन कर सराहनीय कार्य कर रही है। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी सभी खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से ही प्रत्येक वर्ष हम यह प्रतियोगिताएं कराने में सफल हो रहे हैं।

समिति के महासचिव गिरीश चंद्र जोशी ने अतिथियों को अंग वस्त्र पहनकर उनका स्वागत किया। और राष्ट्रीय खिलाड़ी ललित सिंन्हा का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आज सभी खिलाड़ियों का खेल देखने को मिला इनमें विशेष रूप से कांटे की टक्कर विवेक साहू एवं नीरज कुमार के बीच हुई जिसमें विवेक साहू ने नीरज श्रीवास्तव को 16 -17, 25-7,15-5 के कड़े मुकाबले से हराया।
अन्य मैच में अनवर ने अनुपमा को 22-6 व 17-9 से,शिव बरन यादव ने मनीष कुमार को 21-4 व 20-10 से, व आता खान ने मो. उमर को 16-4 व 18-12 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।इस अवसर पर विशेष रूप से रामलीला समिति के हेम पंत, विनोद पन्त बीनू , दीपक पांडे दिनू, नीरज लोहानी, नीरज लोहानी, के . के .पांडे कन्हैया, महेंद्र पन्त, देवेंद्र मिश्रा, सर्वजीत सिंह बोरा, मृत्युंजय पांडे मिंटू, हरीश लोहुमी,नीरद लोहानी , संजय पांडे,नवीन पांडे, दीपेश पांडे, संजय श्रीवास्तव,तारा दत्त जोशी ,भावना लोहानी एवं मनोज निगम सहित पर्वतीय महापरिषद के संयोजक के न चंदोला एवं युवराज सिंह परिहार एवं उत्तराखंड महा परिषद के महासचिव भरत बिष्ट, दिवान सिंह अधिकारी , पूरन जोशी, जगत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि चारों के एकल एवं युगल मैच आगामी दिनों में भी जारी रहेंगे।
