महिला शौचालय के नाम पर विदेशी पर्यटक का वीडियो बनाकर नगर निगम को बदनाम करना विपक्ष की सोची समझी साजिश-बिट्टू कर्नाटक


महिला शौचालय के नाम पर विदेशी पर्यटक का वीडियो बनाकर नगर निगम को बदनाम करना विपक्ष की सोची समझी साजिश-बिट्टू कर्नाटक

पिछले दिनों अल्मोड़ा बाजार में एक विदेशी महिला का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें महिला यह कहती हुई नजर आ रही थी कि महिला शौचालय ना होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि विपक्ष के जिन लोगों ने अपनी ओछी राजनीति चमकाने के लिए वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया में अपलोड कर अल्मोड़ा एवं नगर निगम की छवि धूमिल करने का काम किया वे शायद यह भूल गए कि पिछले पच्चीस वर्षों से अल्मोड़ा नगर पालिका में कांग्रेस के अध्यक्ष गद्दी पर बैठे थे। 

पिछले 25 वर्षों में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्षों ने अल्मोड़ा नगर में महिला शौचालय का निर्माण क्यों नहीं करवाया? 

उन्होंने कहा जो विपक्ष आज विदेशी महिला के पास जाकर वीडियो बनाकर अल्मोड़ा की छवि धूमिल करने का कार्य कर रहा है वे यह बताए कि पिछले 25 वर्षों में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्षों ने अल्मोड़ा नगर में महिला शौचालय का निर्माण क्यों नहीं करवाया? उन्होंने आरोप लगाया कि जो विपक्ष आज नगर निगम के एक वर्ष के कार्यकाल पर अंगुली उठा रहा है वे अपने पच्चीस वर्षों का तो हिसाब जनता के सामने रखें। कर्नाटक ने कहा कि विपक्ष के जिन लोगों ने सोची समझी साजिश के तहत विदेशी महिला का वीडियो बनाया यदि वे अल्मोड़ा के सच्चे हितैषी होते तो विदेशी महिला को अपने घर, किसी होटल में ले जाकर मदद भी कर सकते थे।उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस के नगरपालिका अध्यक्ष वर्षो तक नगर पालिका अध्यक्ष की गद्दी में रहे तो क्यों उनके द्वारा मूलभूत सुविधाओं सहित महिला शौचालय अल्मोड़ा नगर को नहीं दिए गए? 

एक वर्ष के नगर निगम के कार्यकाल में किस चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं इसे स्पष्ट करें

उन्होंने कहा कि जो विपक्ष के पालिकाध्यक्ष अपने पच्चीस वर्षों के कार्यकाल में अल्मोड़ा को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पाए वे पिछले एक वर्ष के नगर निगम के कार्यकाल में किस चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं इसे स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि अपने पच्चीस वर्षों के कार्यकाल में विपक्ष के जो पालिकाध्यक्ष नगर के लिए कुछ नहीं कर पाए वे अब अपनी विफलताओं का ठीकरा नगर निगम मेयर के ऊपर फोड़ रहे हैं जिसे जनता भली भांति समझ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *