भीषण अग्निकांड में कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुक़सान
यहाँ भीषण अग्निकांड में कई दुकानें जलकर राख हो गई। जिसमें पीड़ितों को रोजी रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
जानें पूरा मामला
रविवार देर रात हरिद्वार के ललतारा पुल के पास भीषण अग्निकाण्ड हो गया। इस अग्निाकाण्ड में कई दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इससे पीड़ित दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इधर अग्निकाण्ड इतना भीषण था कि मौके पर अफरा- तफरी मच गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर रात अचानक एक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग फैल गयी और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकानों एक लाइन से धधक उठीं। बताया जाता है कि ये सभी अस्थाई दुकानें थी और लोग खाने-पीने का छोटा मोटा रोजगार कर रहे थे।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
अग्निकाण्ड की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
