विवाहिता ने मौत को लगाया गले, ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज

दहेज के लिए मारपीट


विवाहिता ने मौत को लगाया गले, ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज

यहां एक विवाहिता ने अपने मायके आकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानें पूरा मामला


विवाहिता का फंदे से शव लटका मिला। द्वाराहाट के धरमगांव निवासी तारा जोशी (31) का विवाह छह साल पूर्व मनोज जोशी के साथ हुआ था। बीते 19 मई को वह मायके आई थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह जब मायके वाले उसके कमरे के बाहर पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो महिला फंदे से लटकी मिली।  जिसके बाद राजस्व पुलिस को सूचना दी गई।

ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज

बहन की मौत पर भाई नवनीत पांडे ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बताया कि लंबे समय से पति, सास, ननद और बहनोई दहेज की मांग कर उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। उसके साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया और वह मायके आ गई। यहां भी वह मानसिक तनाव से जूझ रही थी। राजस्व पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *