लापरवाह पुलिस अधिकारी पर एसएसपी प्रहलाद मीणा की बड़ी कार्यवाही

कर्तव्य में कोताही बर्दाश्त नहीं – भवाली कोतवाली के दारोगा राजवीर नेगी निलंबित

हल्द्वानीः भवाली कोतवाली में तैनात दारोगा राजवीर सिंह नेगी को एसएसपी पीएन मीणा ने सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी का कहना है कि कई बार कहने के बावजूद उप निरीक्षक राजवीर विवेचना में लापरवाही बरत रहे थे। एक प्राथमिकी की विवेचना में घोर लापरवाही करने का उन पर आरोप लगा है। एसएसपी ने बताया कि पूर्व में क्राइम बैठक में सभी दारोगाओं को लंबित विवेचनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *