दुनिया भर में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा गुरु नानक जयंती गुरु पर्व,पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक जयंती या गुरु पर्व पूरे भारत और दुनिया भर में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्म का प्रतीक है, जिन्होंने सिख धर्म की नींव रखी थी। इस वर्ष गुरु नानक देव जी की 554वीं जयंती है।

प्रकाश पर्व’ के रूप में मनाया जाता है गुरु नानक पर्व

गुरु नानक देव जी का जन्म नानकशाही कैलेंडर में कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन हुआ था। इस दिन, दुनिया भर में श्रद्धालु प्रार्थना करते हैं। गुरु नानक देव का जन्म 1469 में वर्तमान पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र के तलवंडी गांव में हुआ था, जिसे अब ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। इस अवसर को ‘प्रकाश पर्व’ के रूप में मनाया जाता है, और इस दिन, सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारों में जाते हैं, सेवा में शामिल होते हैं और गुरु नानक के नाम पर लंगर में भाग लेते हैं। गुरुद्वारों में कीर्तन किया जाता है और इस दिन को गुरु पर्व के रूप में मनाया जाता है।

 पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि दूसरों की सेवा करने और भाईचारा बढ़ाने पर श्री गुरु नानक देव जी का संदेश दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री ने कल मन की बात कार्यक्रम में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *