19 अगस्त सोमवार राशिफल : जानें आज का राशिफल


19 अगस्त सोमवार राशिफल : जानें आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा साबित होगा। आर्थिक स्थिति में आज सुधार होगा। आज यात्रा में जाने समय सावधानी बरतें। आज वाणी में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आय के साधनों को बढ़ाने की कोशिश करेंगें।

वृषभ राशि

आज आप कुछ तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज माता के स्वास्थ्य में गिरावट होने से कुछ परेशान हो सकते हैं। आज जीवनसाथी के लिए उपहार ले सकते हैं। आज कोई मित्र का आपके घर में आगमन हो सकता है।

मिथुन राशि

आज आपका दिन विशेष फलदाई साबित हो सकता है। आज आप किसी गलती को लेकर पछता सकते हैं। आज विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आज दूर होंगी ।

कर्क राशि

आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि दिलाने वाला साबित होगा।  किसी सदस्य के विवाह को लेकर समस्या आ रही थी, तो वह  आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। कानूनी मामलो में  आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आज किसी से बिन मांगे सलाह देने से बचें। आज कार्य पूर्ण होने के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। भाई बहनों के साथ आज मतभेद बढ़ सकते हैं ।

कन्या राशि

आज का दिन पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आज आपको किसी अपने से नाराजगी रहेगी। वाहन के प्रयोग में आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

तुला राशि

आज का दिन सोच विचार कर आगे बढ़ने वाला साबित होगा। आज कोई भी फैसले भावनात्मक होकर न लें। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानियों को आज नजरंदाज न करें। आज परिवार में कई लोगों के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन किसी नए कार्य की शुरुवात के लिए अच्छा साबित होगा। आप अपनी संतान की संगति की ओर आज विशेष ध्यान दें। परिवार में आज किसी व्यक्ति को नौकरी मिलने से दिन खुशनुमा रहेगा।

धनु राशि

आज व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। अजनबी पर भरोसा न करें। आज नए कार्यों के प्रति रुचि जागृत होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा साबित होगा ।

मकर राशि

आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से चिंतित रहेंगे। आज पुरानी गलतियों से सबक लेगे आगे बढ़ें। आज लेनदेन में बहुत ही सोच वाले विचार कर निर्णय लें। आज बड़ी वस्तुओं में निवेश करना नुकसानदायक साबित होगा।

कुंभ राशि

आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। अंजान व्यक्ति से आज जितना दूर रहें उतना आपके लिए उचित होगा।आज रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आज संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगें।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा साबित होगा। आज नौकरी से सम्बंधित आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आवश्यक कार्य से आज यात्रा पर जा सकते हैं। आज व्यर्थ के विवाद में ना पड़ें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *