दो अगस्त, शुक्रवार राशिफल: जानें आज का राशिफल

दो अगस्त, शुक्रवार राशिफल: जानें आज का राशिफल

मेष राशि

आज आपको परिवार और नौकरी दोनों में ही अपनी मन मर्जी को कम चलाना होगा। आज और दिनों के मुकाबले अधिक मेहनत लगेगी। आज यदि घर से दूर हैं तो परिजनों को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी।

वृषभ राशि

आज दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज किसी बात को लेकर मित्रों व परिजनों से नाराज हो सकते हैं। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आज नए वाहन संपति खरीदने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।आज व्यापार में अपार तरक्की के योग बन रहे हैं। आज सभी कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जिससे थोड़ा दिन थकावट भरा  साबित हो सकता है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। परिजनों से आज पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है। नौकरी में आज आपकी राय ली जाएगी। मान सम्मान में आज वृद्धि होगी।

सिंह राशि

आज वाहनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आज घर में चल रही परेशानियों को बढ़ाने की बजाय दूर करने की कोशिश करें। आज किसी अपने की याद से मन दुखी हो सकता है।

कन्या राशि

आज नई स्कील सीखेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आर्थिक   स्थिति मजबूत होगी। आज परिजनों से कुछ जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आज मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

आज किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात होगी। आज पार्टनरशिप में नए कार्य की शुरुवात करना बेहतर साबित होगा। आज तरक्की में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। आज सलाह देने से परहेज करें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। परिवार में कोई बड़ी उलझन से मन परेशान रह सकता है। आज सेहत में ध्यान दें नहीं तो आगे को परेशानी बढ़ सकती है।बिजनेस में आप कुछ नयी तकनीको  को अपनाएंगे, जो आपके लाभ को बढ़ाएंगी।

धनु राशि

आज कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्दी बन सकता है। आज का दिन नए काम की शुरुवात के लिए अच्छा साबित होगा। आज पैतृक संपति बढ़ने से खुश रहेंगे।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आज परिवार में चल रही उलझन दूर होंगी। आज कैरियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं । आज मित्रों से सावधान रहें।
 
कुंभ राशि

आज के दिन वाद विवादों से दूर रहें। आज किसी नए कार्य के प्रति रुझान बढ़ेगा।आपको किसी कानूनी मामले में  सचेत रहना होगा और जीवनसाथी से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो  वह भी बढ़ सकती है।

मीन राशि

आज आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज व्यापार में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति यदि रुचि बढ़ाएंगे तो मन शांत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *