दीपिका पादुकोण ने प्यारी सी बेटी को दिया जन्म, 6 सितंबर को लिया था बप्पा का आशीर्वाद

दीपिका पादुकोण ने प्यारी सी बेटी को दिया जन्म, 6 सितंबर को लिया था बप्पा का आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस बीते लंबे वक्त से स्टार के आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शनिवार को दीपिका को डिलीवरी से पहले मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, आज दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही उनके परिवार और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर नन्हे मेहमान के आने की खुशी में बधाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई खुशी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के माता-पिता बनने की खबर सामने आते ही उनके फैंस खुशी से झूम उठे। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दीपिका के बेटी को जन्म देने को लेकर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि कई यूजर्स दीपिका के बेबी बंप को देखकर कयास लगाया था कि शायद वो जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी। इसको लेकर भी फैंस कमेंट कर बोल रहे हैं कि हमें उम्मीद थी कि दीपवीर को जुड़वा बच्चे होंगे। एक यूजर ने लिखा, ‘लक्ष्मी आ गई है, बधाई हो।’ एक ने मीडिया के मजे लेते हुए लिखा, ‘अब मीडिया चैन की नींद सो सकती है।’ ऐसे में अब फैंस को दीपिका-रणवीर की परी की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार है।

डिलीवरी से पहले लिया था बप्पा का आशीर्वाद

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 6 सितंबर को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया था। दीपिका ने डिलीवरी से पहले अपने होने वाले बच्चे के लिए पूजा की। इस दौरान दीपिका का मॉम टू बी लुक काफी चर्चा में रहा। एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, रणवीर सिंह ने सफेद कुर्ते पजामे में नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *