इस बैंक शाखा के अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप, कसारदेवी निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर
नगर की नैनीताल बैंक शाखा के अधिकारियों पर एक महिला ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कालीमठ कसारदेवी निवासी महिला कमला जोशी ने कोतवाल में तहरीर सौपी है।
जानें पूरा मामला
तहरीर में कहा कि बीते साल चार अक्टूबर को मेरा नैनीताल बैंक की शाखा ने उनका 1.30 करोड़ रुपये का टेक ओवर टर्म लोन स्वीकृत किया था। लेकिन बैंक ने बिना उनकी जानकारी के ऋण को बदलकर 98 लाख कैश क्रैडिट लोन दिखा दिया। साथ ही उनके नाम पर 12 लाख रुपये का अतिरिक्त टर्म लोन दर्शाया। जिसे उन्होंने कभी मांगा ही नहीं था। आरोप लगाया है कि 12 लाख के कथित लोन मे उनके फर्जी हस्ताक्षर कराए गए। दस्तावेजों से छेडछाड़ कर फरवरी 2025 में ऑडिट के बहाने से उनके और गारंटरो के हस्ताक्षर लेकर दस्तावेज लगा दिए गए।
खाते को किया एनपीए घोषित
शिकायत करने पर उनके खाते को एनपीए घोषित कर दिया गया। इससे उनको लाखों का नुकसान हो गया। साथ ही उनका प्रोजेक्ट बंद हो गया। मामले में कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के बाद अज्ञात बैंक अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
